दो पक्षों के बीच विवाद में चली लाठी, डंडा व गोली, कई हुए घायल।
इचाक थाना क्षेत्र के जलौन्ध गांव में शुक्रवार रात में दो पक्षों के बीच विवाद हुई। जिसमें लाठी, डंडा व गोली चली। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
इस सम्बंध में सुनील कुमार सिंह ने इचाक थाना में आवेदन दिया है। जिसमे लिखा गया है कि शुक्रवार रात लगभग 8 बजे दीपक कुमार सिंह और मनोज कुमार सिंह दोनों के पिता चंद्रशेखर सिंह, अर्चना सिंह पति दीपक सिंह, कामख्या सिंह पिता हिरामन सिंह, सुदीप सिंह पिता ब्रह्मदेव सिंह (पदमा) के अलावा अन्य 10- 15 लोगो ने तीन बड़ी वाहन एवं चार मोटरसाइकिल से गांव के ही प्रकाश सिंह पिता बलराम प्रसाद सिंह, अभिषेक सिंह पिता प्रकाश सिंह के घर आकर खाना पीना खाया।
उसके बाद गांव का बिजली काटकर अंधेरे में दरवाजा को क्षतोड़कर घर के अंदर घुस गया। और बिना कुछ कहे मेरे एवं मेरे भाई नवीन कुमार सिंह तथा मेरे बेटे अनीश कुमार सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इस बीच गोली भी चलाई गयी। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर रात में ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। तब तक सभी अपराधी हमला कर भाग निकले थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस दौरान घटना स्थल से एक खोखा भी मिला। मामले की छान बिन की जा रही है।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ