दावते इस्लामी हिन्द, झारखंड का वृक्षारोपण कार्यक्रम।
दावते इस्लामी हिंद, झारखंड के द्वारा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 87 2021 दिन वृहस्पतिवार को डोरण्डा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा दरगाह परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के उपयोगी वृक्षों को लगाया गया। इस मौके पर दावत ई इस्लामी हिंद झारखंड के इस्लामी भाइयों ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल ने पर्यावरण के महत्व को और भी सार्थक बना दिया। वर्तमान समय में वृक्षों की उपयोगिता अहमियत और भी बढ़ गई। आज पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन हो रहा है। इसका मुख्य कारण जंगलों और वृक्षों की अंधाधुंध कटाई है। जंगलों और वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से समय पर बारिश होना जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण है। पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध होता है।
इस मौके पर जेएमएम नेता लाडले खान ने तहरीक दावते इस्लामी हिंद के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि तहरीक दावत ई इस्लामी हिंद की तरह दूसरे संस्थाओं को भी देश और समाज के लिए इस तरह का कार्य करना चाहिए। वार्ड नंबर के बाद पार्षद पप्पू गद्दी ने कहा कि दावते इस्लामी हिंद एक गैर सियासी तंजीम समाज और देश सेवा के कामों में हमेशा पेश रहता है उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि तमाम लोग बस लगाएं और दावते इस्लामी का सहयोग करें।
इस मौके पर दावते इस्लामी हिंद के जोनल निगरा कैस अत्तारी, मौलाना हैदर मदनी,नाजिम जमीअतुल मदीना, फैजान कुतुब, झारखंड डोरंडा डिवीजन निगरां नौशाद अत्तारी, शोबा शजरकारी के जोनल जिम्मेदार अब्दुल हलीम अत्तारी, एहतेशाम अत्तारी, सद्दाम अत्तारी, शोएब अत्तारी, सलमान अत्तारी, महबूब अत्तारी और समाजसेवी अलाउद्दीन अंसारी, फिरोज अंसारी, शायर दिलशाद नजमी बगैरा शामिल थे।
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ