पतरातू के एपी एग्रो पशु आहार फैक्ट्री में सुरक्षा प्रहरी की करंट लगने से हुई मौत।

 पतरातू इंडस्ट्रियल एरिया के एपी एग्रो पशु आहार फैक्ट्री में सुरक्षा प्रहरी की करंट लगने से हुई मौत।

 


पतरातू ‌ओद्धोगिक  क्षेत्र में एपी एग्रो पशु आहार नाम से बन्ना फैक्ट्री कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। वही बंद फैक्ट्री के सुरक्षा कार्य का दायित्व हेसला पंचायत के अमरेंद्र कुमार सिंह (लगभग 35 वर्ष) पिता शंभू नाथ सिंह डीएन टाइप निवासी के जिम्मे था। बंद फैक्ट्री की देखरेख के दौरान ऐसा प्रतीत होता है कि बिजली की तार जोड़ने के समय में करंट लगने से युक्त युवक की मौत हो गई। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन लोगों ने फैक्ट्री पहुंचकर स्थानीय पतरातू थाना को जानकारी दी । 

 

जब बिजली विभाग कर्मियों के पहुंचने पर विद्युत कर्मियों ने बताया कि उस फैक्ट्री की बिजली व्यवस्था बीते लगभग 3 वर्ष पूर्व से काट दिया गया है। वही पतरातू थाना प्रभारी शशि प्रकाश  ने कहा कि सूचना मिलते ही सदलबल यँहा पंहुचा तो  घटना स्थल पर मृतक के शरीर के पास ही एक टेस्टर मिला, जो दो बिजली के तार, जिसमे करंट था। पहली नजर में तो यह मौत का कारण बिजली की करंट लगने से ही हुई, ऐसा प्रतीत होता है ।



पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली वजह  का पता चल  पायेगा ।एसआई मंटू चौधरी , चेतन सिंह,  विजय कुमार सिंह सदलबल पहुंच कर उसकी जांच पड़ताल कर रहे थे ।  


युवक की मृत्यु की सूचना पर सैकड़ों लोगों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। लोगों ने बताया कि मृतक स्वभाव से मृदुभाषी व व्यवहारिक था। और अपने पीछे पत्नी तथा दो छोटे बच्चे लगभग 6 एवं 7 वर्ष का छोड़ गया।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ