केरल में बंधक बने 37 मजदूरों को झारखंड सरकार की पहल पर सकुशल घर वापसी।

 केरल में बंधक बने 37 मजदूरों को झारखंड सरकार की पहल पर सकुशल घर वापसी।


झारखंड के दुमका से मजदूरी करने केरल गए 37 मजदूरों को झारखंड सरकार की पहल पर सकुशल घर वापसी कराई गई। जिसके लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन से सुरक्षित उतार कर उन्हें बस द्वारा उनके गृह जिला दुमका भेजा गया।


झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मथुरा प्रसाद महतो ने बताया कि झारखंड सरकार राज्य के मजदूरों का पलायन रोकने के लिए प्रयासरत है। तथा मजदूरों को राज्य के भीतर ही काम दिया जाएगा। जिससे कि वह अन्य प्रदेशों में दलालों के चंगुल में नहीं फंसे  और उनका शोषण रोका जा सके।


आपको बता दें कि झारखंड के दुमका  निवासी 37 मजदूरों को केरल में पहाड़ पर बंधक रखकर जबरन  मजदूरी का काम लिया जा रहा था। मजदूरों ने राज्य सरकार से अपने मुक्ति के लिए गुहार लगाई थी। उसके बाद राज्य सरकार ने केरल सरकार से बात कर सभी बंधक मजदूरों को छुड़ाने का काम किया। जिसके बाद उन्हें एलेप्पी एक्सप्रेस से झारखंड भेजा गया।  




By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ