17वीं बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में बिहार के पहले खेल विश्वविद्यालय से संबंधित विधेयक पास होने पर श्रेयसी सिंह ने बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई।

17वीं बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में बिहार के पहले खेल विश्वविद्यालय से संबंधित विधेयक पास होने पर श्रेयसी सिंह ने बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई।


टोक्यो ओलंपिक अपने शबाब पर है और 17वीं बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में बिहार के पहले खेल विश्वविद्यालय से संबंधित विधेयक पास हो गया। इस विधेयक ने बिहार में खेल की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है।

जमुई विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह ने इस विधेयक के पास होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिहार में खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं और यहां के प्रतिभावान खिलाड़ी उचित सुविधाएं एवं मार्गदर्शन मिलने भर से गगनचुंबी सफलताएं हासिल करेंगे।

इस पहल के लिए श्रेयसी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार  एवं विशेष रूप से कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के माननीय मंत्री श्री आलोक रंजन जी को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाला एक भी खिलाड़ी नहीं है। मगर आज के शुभ अवसर पर आशा करते हैं कि 2024 एवं 2028 के ओलंपिक में बिहार के खिलाड़ी जरूर जगह बना पाएंगे।



By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ