नलकारी नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की हुई मौत।
पतरातू प्रखण्ड के भुरकुंडा थानाक्षेत्र के सेंट्रल सौंदा नीचे धौड़ा के समीप नलकारी नदी में डूबने से स्थानीय 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। मृतक बच्चे का नाम अनीस पिता स्व. शिवा बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे के करीब अनीस और चार अन्य बच्चे नदी में नहाने गये थे। जहां नहाते समय गहराई में अनीस डूब गया और उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी बाकी अन्य बच्चों ने आसपास के लोगों को दी।
स्थानीय लोगों ने नदी में खोजबीन जारी की।मामले की सूचना पुलिस को भी दी गयी।पुलिस दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंच गये। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे।
शाम 5:30 के लगभग बच्चे का शव नदी से निकाला गया। घटना से बच्चे के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अनीस भुरकुंडा के कैथोलिक आश्रम स्कूल की पांचवी कक्षा में पढ़ता था। तीन भाईयों में वह मंझला था।





0 टिप्पणियाँ