आज भारत की पहचान स्कीम इंडिया से है,एस्केम इंडिया नही.....सीटी रवि।

 आज भारत की पहचान स्कीम इंडिया से है,एस्केम इंडिया नही.....सीटी रवि।


प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में  प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक,चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरीज,अधिवक्ता,सहित गण मान्य लोग उपस्थित हुए।



संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए  पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सीटी रवि ने कहा कि आज भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व लोक कल्याणकारी योजनाओं के रूप में जाना जा रहा है। स्केम का नामो निशान नही है। कांग्रेस पार्टी के नेता एवम तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वयं स्वीकार किया था कि दिल्ली से 100 रुपया भेजने पर नीचे 15 रुपया ही पहुचता था।ये 85 पैसे सरकार के संरक्षण में बिचौलिये खा जाते थे।क्योंकि पंचायत से पार्लियामेंट तक 85 प्रतिशत प्रतिनिधित्व कांग्रेस पार्टी ही करती थी।

कहा यूपीय शासन में 2004 से 20014 तक नीत नए घोटाले उजागर होते रहे। यूपीए 1 और 2 की सरकार ने धरती, आकाश,पाताल सब लूट लिए। देश पॉलिसी पैरालिसिस से गुजर रहा था।परंतु 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में एक निर्णायक सरकार बनी। अंत्योदय के सपनो को साकार करने केलिये गांव,गरीब ,किसान को समर्पित योजनाएं बनी। करोड़ो गरीबों केलिये जनधन खाते खुले और डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ पहुचने लगा।बिचौलिये समाप्त हो गए।




श्री रवि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ के नाम पर सिर्फ राजनीति की।परंतु आज कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों के घर तक पहुचाया जा रहा।

कहा कि गरीबों केलिये आवास,घरों में शौचालय,गैस सिलेंडर, घरों में बिजली,किसानों को सम्मान निधि,नीम कोटेड यूरिया खाद की व्यवस्था,सॉयल हेल्थ कार्ड,फसल बीमा योजना, वन नेशन ,वन राशनकार्ड, जैसी अनेक योजनाएं शुरू की। कोविड काल मे भी प्रधानमंत्री ने कोरोना से लड़ते हुए गरीबों की चिंता की। चिकित्सा सुविधा में अप्रत्याशित बृद्धि के साथ 20 महीनों तक 80 करोड़ गरीबो केलिये मुफ्त अनाज की व्यवस्था की। 

कोविड में अमेरिका और यूरोप की तुलना में भारत मे मौत काफी कम हुआ। 

उन्होंने कहा कि भारत ने 9माह में 2 स्वदेशी टीका तैयार कर लिये ।आज भारत मे विश्व का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा।



उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत का गौरव बढ़ा है। 11देशों ने प्रधानमंत्री को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया। आज विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

 उन्होंने कहा कि आज देश मे प्रमाणिकता के साथ कार्य हो रहे। न खाऊंगा, न खाने दूंगा के संकल्प को साकार किया जा रहा।


कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति की सफलता का परिणाम है कि आज पाकिस्तान को मुह की खानी पड़ी।

कहा कि आज 370 हटने के बाद भारत का शत प्रतिशत कानून कश्मीर में लागू हो रहा।

श्री रवि ने कहा कि अयोध्या में भब्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास, सीएए कानून के माध्यम से शरणार्थियों को नागरिकता देने जैसे निर्णयों से भारत की सांस्कृतिक विरासत मजबूत हुई है। आज पद्म पुरस्कारों को जनता का पुरस्कार माना जा रहा ।


कहा कि संकट काल मे भी मोदी सरकार ने गरीबो ,किसानों की चिंता के साथ आत्म निर्भर भारत केलिये 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की जिसके सार्थक परिणाम निकल रहे हैं।


भाजपा सरकार ने ग्रामीण विकास पर जोर दिया.....बाबूलाल मरांडी।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 1998 की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने पहली बार गांव के विकास पर ध्यान दिया। शहरों से गांव की दूरी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से मिटाई गई।


श्री मरांडी ने कहा कि आज मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान को समर्पित सरकार है। आज 6लाख किलोमीटर ग्रामीं न सड़के बनी, बड़े पैमाने पर पुल पुलिया का निर्माण हुआ। 


उन्होंने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे आज भारत बदल रहा है, तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

देश को आगे बढाने मे समाज के प्रबुद् जनों की भूमिका महत्व पूर्ण..... दीपक प्रकाश।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संसद दीपक प्रकाश ने कहा कि बुद्धि जीवी वर्ग को आज आगे आने की जरूरत है। क्यों कि यह वर्ग विभिन्न क्षेत्रों मे समाज की अगुआई करते है। 

श्री प्रकाश ने श्री सीटी रवि जी का मंच पर स्वागत किया। 

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने और धन्यवाद ज्ञा पन शिवपूजन पाठक ने किया।



By Madhu Sinha


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ