RANCHI : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष से पीए-पीएस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने की औपचारिक भेंट-वार्ता ।

 RANCHI : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष से पीए-पीएस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने की औपचारिक भेंट-वार्ता । 


रांची, झारखंड। 

*माननीय अध्यक्ष महोदय, झारखंड विधानसभा से पीए-पीएस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक भेंट-वार्ता कर उनको एसोसिएशन की जानकारी दी*

आज पीए-पीएस एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री रविंद्रनाथ महतो जी से औपचारिक भेंट वार्ता कर शिष्टाचार मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और संस्था का प्रतीक चिन्ह देते हुए उनको एसोसिएशन के संदर्भ में जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्पीकर महोदय को बताया गया कि झारखंड के सभी माननीय विधायकों, मंत्रियों एवं सांसदों के कार्यरत निजी सहायक और आप्त सचिव हेतु एक कॉमन प्लेटफॉर्म का निर्माण किया गया है, जिसमें माननीय से जुड़े समस्त विधायी कार्यों और सदन के कार्यों को संपादित करने वाले निजी सहायकों और आप्त सचिवों जुड़े हुए हैं। 

माननीय अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो जी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और अपने विधायक जीवन से जुड़े विभिन्न अनुभवों को एसोसिएशन के साथ साझा किया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष विजय श्री, महासचिव पवन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश चंद्र प्रमाणिक, निर्भय कुमार, आलोक कुमार झा, संयुक्त सचिव समीर महतो, सदस्य मनीष कुमार, कैलाश प्रसाद, इस्तेयाक आलम, आदित्य राज गोल्डी, इत्यादि मौजूद रहे।






By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ