RANCHI :*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर दीपक प्रकाश जी ने अपने आवास पर जलाया आशीर्वाद का दीप*
*हरमू स्थित आवास पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की*
रांची, झारखंड।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन के पावन अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा झारखंड एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश जी ने हरमू स्थित अपने आवास पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है।
*हरमू सब्जी मंडी में दुकानदारों के बीच पहुँचे दीपक प्रकाश, ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने का किया आग्रह*
*सब्जी विक्रेताओं, दुकानदारों एवं ठेला-रेहड़ी संचालकों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर दीप जलाकर मनाया प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन*
इसके उपरांत श्री दीपक प्रकाश जी ने हरमू मंडल अंतर्गत हरमू चौक पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीपोत्सव’ में सहभागिता की। इसके बाद वे हरमू सब्जी मंडी पहुँचे और सब्जी बेचने वाले दुकानदारों, ठेला-रेहड़ी लगाने वाले तथा अन्य सम्मानित जनों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्वलित करने का आग्रह किया।
श्री दीपक प्रकाश जी के आग्रह पर सब्जी मंडी के दुकानदार भाइयों ने अपने-अपने दुकानों पर ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
श्री दीपक प्रकाश जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश अंत्योदय, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन पर आयोजित यह दीपोत्सव सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी सेवा और सुशासन की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
By Madhu Sinha





0 टिप्पणियाँ