RANCHI : कल 4 सितंबर को ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में फूटेगी दही हांडी, भजन संध्या एवं रासलीला का मंचन किया जाएगा।
रांची, झारखंड।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ, 3 सितंबर को बाल गोपाल-बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता के साथ आज चिरौंदी मोरहाबादी स्थित गीतांजली बैंक्वेट हॉल में संध्या 5.00 बजे कांके विधानसभा के विधायक सुरेश बैठा जी ने दीप जला कर किया इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति मोरहाबादी के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद अध्यक्ष बिनोद गोप संरक्षक डॉ राजेश गुप्ता छोटू कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह महासचिव मनोज गुप्ता विजय शर्मा राजेश गुप्ता सचिव रोहित सिंह उपस्थित रहे l
कल 4 सितंबर को ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में फूटेगी दही हांडी भजन संध्या एवं रासलीला का मंचन किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सुरेश बैठा ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर रांचीवासियों में खासा उत्साह है इस वर्ष दो दिवसीय आयोजन में बच्चों से लेकर युवाओं और श्रद्धालुओं के लिए श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं मैं इस पावन अवसर पर सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देता हूँ तथा छोटे छोटे बच्चों को जो आज भगवान का रूप धारण कर आए हैं प्रणाम करता हूं l
मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने भी तमाम राज्य वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा की इस आयोजन को पहले भी लोगों का प्यार और समर्थन मिलता रहा है जो ऐसे भव्य आयोजन के लिए प्रेरणा देता है l
संरक्षक डॉ राजेश गुप्ता ने भी शहर वासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं l
गोपाल एवं बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता 0 से 5 वर्ष एवं 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे बाल गोपाल एवं बाल राधा की पोशाक ने हिस्सा लिया।
आज के प्रतियोगिता में जज के भूमिका में शहर की प्रख्यात फैशन डिजाइनर स्मृति राजीव, अंशिका कुमारी और राम सिंह ने उपस्थित बच्चों के परिधान एवं अन्य पहलुओं का मूल्यांकन किया l प्रतिभागी बच्चों के अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया l
प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान स्थित दही हांडी आयोजन स्थल पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
4 सितंबर को फूटेगी दही हांडी
4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान में भव्य दही हांडी प्रतियोगिता के साथ भजन संध्या एवं रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गयी हैं।
आज के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष श्री विनोद गोप, श्री मनोज गुप्ता, सचिव श्री रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राहुल किट्टू सिंह, श्री वेद प्रकाश, श्री मनोज कुमार गुप्ता नरेंद्र सिंह दीपक गुप्ता नीरज सिंह ए के सिन्हा भी शामिल थे
समिति ने रांचीवासियों से दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ