LATEHAR : JSLPS की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने ऋण वसूली और बैंक लिंकेज में तेजी के दिए निर्देश।

LATEHAR : JSLPS की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने ऋण वसूली और बैंक लिंकेज में तेजी के दिए निर्देश। 

लातेहार, झारखंड ।

उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में JSLPS के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वयं सहायता समूहों, बैंक लिंकेज, सामुदायिक निवेश निधि, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण उद्यमिता की प्रखंडवार समीक्षा की गई। ऋण वापसी की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए एक माह में अपेक्षित सुधार का निर्देश दिया। LOKOS में 10 सितंबर तक शत-प्रतिशत मासिक लेन-देन दर्ज करने को कहा। बैंक लिंकेज में सुधार के लिए DLCC के माध्यम से नियमित अनुश्रवण का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि JSLPS के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में DPM संतोष कुमार सहित सभी BPM मौजूद रहे।







Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ