DARBHANGA : उत्तराखंड की चार सामाजिक संस्थाओं को बिहार के दरभंगा में मिला राष्ट्रीय सम्मान
"मिथिला मीट 2026 एवं फाउंडर मेंबर्स समिट" की देश भर में धूम ।
दरभंगा/नैनीताल/उधम सिंह नगर।
पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाली उत्तराखंड की चार सामाजिक संस्थाओं को बिहार के दरभंगा जिले में आयोजित मिथिला मीट 2026 समारोह में उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। सामाजिक संस्थाओं की इस पहचान ने पौराणिक शहर काशीपुर समेत राज्य का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। ज्ञातव्य है कि एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत के तत्वावधान में बीते दिवस बिहार के दरभंगा जिले में "मिथिला मीट 2026 एवं फाउंडर मेंबर्स समिट" का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में देशभर से पहुंचे दर्जनों समाज सेवी संस्थाओं के बीच उत्तराखंड राज्य के चार समाजसेवी संगठनों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए विशेष सम्मान मिला। रक्तदान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उत्तराखंड में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं में काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक सोसायटी, क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट रुद्रपुर, दया फाउंडेशन रामनगर एवं वीर भगत सिंह रक्त सेवा संस्थान के वीर सिंह कश्यप, मोहित अग्रवाल रामवीर सिंह व गब्बर सिंह को विशेष रूप से समारोह के दौरान आमंत्रित कर फ़ूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बता दे कि समारोह का आयोजन दीपक मेहता के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। उन्होंने समारोह के दौरान सभी चारों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। दीपक मेहता ने अपनी उद्बोधन में कहा कि रक्तदान और मानव सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले समाज सेवायों का सम्मान समाज को नई प्रेरणा देता है। उत्तराखंड की टीम ने भी आयोजक एवं सोशल एक्टिविस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ भारत का आभार जताया। उधर समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर प्रतिनिधि ने जब काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक के फाउंडर/संस्थापक वीर सिंह कश्यप से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने स्पष्ट बताया कि समाज सेवा उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में मानव सेवा को लेकर और भी योजनाएं तैयार की जा रही है जो जल्दी ही मूर्त रूप लेंगी।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ