LATEHER : चंदवा में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर-ऑटो की टक्कर में 6 से अधिक लोगों की हुई मौत।
लातेहार, झारखंड।चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़ टंगवा घाटी में शनिवार की शाम करीब पौने छह बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार कंटेनर वाहन और टेंपो (ऑटो) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 6 से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे में ऑटो पूरी तरह कंटेनर की चपेट में आ गया। स्थानीय ग्रामीण के के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि ऑटो सवार कई लोग कंटेनर के नीचे दब गये।
जिसमें समाचार लिखे जाने तक छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और कई लोग घायल हुए हैं घायलों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंच कर अग्रतर कारवाई मे जुट गए।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की तैयारी जारी है।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ