LATEHER : डीएवी पब्लिक स्कूल लातेहार ने क्लस्टर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में जीते 18 पदक, कबड्डी टीम बनी चैंपियन।
लातेहार, झारखंड।
डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार के विद्यार्थियों ने DAV स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल टूर्नामेंट 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 व्यक्तिगत पदकों के साथ एक टीम चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया। विद्यालय ने 6 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। कबड्डी टीम ने डीएवी हेहल, रांची को हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि बैडमिंटन टीम ने रजत पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में तान्या कुमारी, वैष्णवी, आयुष यादव, अभिनव आनंद और ज्योत्सना शामिल हैं। प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षक कुणाल कुमार, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि स्वर्ण पदक विजेता अब जोनल स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ