LATEHAR : अधिवक्ता संघ भवन निर्माण पर उपायुक्त से मिले संघ सचिव संजय कुमार ।
लातेहार, झारखंड ।
जिला अधिवक्ता संघ, लातेहार के सचिव संजय कुमार ने सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर कचहरी परिसर में प्रस्तावित अधिवक्ता संघ भवन निर्माण को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि संघ भवन की मांग लंबे समय से अधिवक्ताओं द्वारा उठाई जा रही है। भवन बनने से व्यवहार न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ताओं के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले मुवक्किलों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं एवं हितों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से बातचीत हुई। सचिव संजय कुमार ने बताया कि उपायुक्त ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर संभव सहयोग एवं समाधान का भरोसा दिलाया।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ