CHANDANKIYARI : यूरिया डीएपी की कमी और कालाबाजारी, डीजल, पेट्रोल, खाना पकाने की गैस की कीमतों में वृद्धि जैसी ज्वलंत मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा ने हरदयाल शर्मा चौक, चन्दनकियारी में विरोध प्रदर्शन किया ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।
संयुक्त किसान मोर्चा की देश व्यापी आह्वान 27-31 मई तक देश भर के गांवों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) आदेश की प्रतियां जलाकर गारंटीकृत खरीद के साथ C2+50% न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से इनकार के खिलाफ सामूहिक विरोध प्रदर्शन। यूरिया डीएपी की कमी और कालाबाजारी, डीजल, पेट्रोल, खाना पकाने की गैस की कीमतों में वृद्धि जैसी ज्वलंत मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी ने बुधवार को हरदयाल शर्मा चौक, चन्दनकियारी में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर किसानों की उपज फसलें की न्यूनतम समर्थन मूल्य की आदेश की प्रतियां जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। अध्यक्षता ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने किया। जबकि संचालन संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया।
वहीं ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि किसान मजदूर विरोधी केन्द्र की मोदी सरकार किसानों की उपज फसलें की न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) बढ़ोत्तरी की आदेश किसानों के साथ बहुत बड़ी धोखा है। हमारी मांग है की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी दर्जा देना होगा, किसानों से C2+50% MSP खरीद सुनिश्चित की जाए। यूरिया, डीएपी की कमी और कालाबाजारी पर रोक लगाओ, डीजल, पेट्रोल,खाना पकाने की गैस की कीमतों में वृद्धि वापस लो अन्यथा चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी सरकार एवं सरकार की प्रतिनिधि की होगी। मौके पर विश्वनाथ बनर्जी, गोपाल चन्द्र महतो, नुनी वाला देवी, हरिपद महतो, जानकी महतो, शिबु राय, महादेव रजवार, अमर महतो, दिगम राय, सुबोध रजवार आदि शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ