LATEHAR : डॉ. अभिषेक सिंह ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र।
लातेहार, झारखंड ।ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल, लातेहार के प्रिंसिपल विनोद यादव द्वारा रविवार को आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक सिंह ने शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ सार्थक बातचीत की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास, सही मार्गदर्शन और बदलते समय के अनुसार खुद को तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में खान-पान, पारिवारिक वातावरण और अभिभावकों की सोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो उनके भविष्य की दिशा तय करती है।अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और मार्गदर्शक साबित हुआ।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ