LATEHAR : एसएसबी का नागरिक कल्याण कार्यक्रम संपन्न, 60 युवक-युवतियां हुए प्रशिक्षित।

 LATEHAR : एसएसबी का नागरिक कल्याण कार्यक्रम संपन्न, 60 युवक-युवतियां हुए प्रशिक्षित। 

लातेहार, झारखंड  ।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नक्सल/वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के नागरिकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में बी-समवाय लातेहार क्षेत्र में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


25 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर कोर्स 30 दिसंबर 2025 से 27 जनवरी 2026 तक 32 युवक-युवतियों के लिए संचालित हुआ, जबकि 20 दिवसीय इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स वर्क्स प्रशिक्षण 8 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक 28 जरूरतमंद युवाओं को दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कंप्यूटर की मूल जानकारी, एमएस वर्ड, एक्सेल, इंटरनेट उपयोग, डिजिटल साक्षरता के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल सुरक्षा, वायरिंग, मशीनों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत का तकनीकी ज्ञान दिया गया। 

समापन समारोह में एसडीओ अजय कुमार रजक, मुखिया ललिता देवी सहित ग्रामीण व एसएसबी के अधिकारी-जवान उपस्थित थे। अतिथियों ने प्रशिक्षण को रोजगारोन्मुखी बताया और सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ