LATEHAR : बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर।
लातेहार, झारखंड ।जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को कक्षा 6 से 10 तक की छात्राओं के लिए आयोजित बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर शनिवार को चार सत्रों के बाद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पाण्डेय, सचिव नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली, तथा किशोरी स्वास्थ्य परामर्शदाता विभा भारती के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
पहले सत्र में विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें प्राथमिक उपचार बॉक्स निर्माण, गुलदस्ता निर्माण, सलाद निर्माण, कुकिंग विदाउट फायर, गमला एवं दीवाल पेंटिंग शामिल थीं। इन गतिविधियों का संचालन आचार्या शिल्पा कुमारी, गीता कुमारी और नीलम अम्बष्टा द्वारा किया गया। दूसरा सत्र में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली ने छात्राओं को मोबाइल एडिक्शन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। वहीं किशोरी स्वास्थ्य परामर्शदाता विभा भारती ने खून की कमी दूर करने के लिए पौष्टिक आहार की जानकारी दी। सचिव नरेंद्र कुमार पाण्डेय ने बाहरी खाद्य पदार्थों की जगह घर का शुद्ध भोजन अपनाने की सलाह दी। अध्यक्ष महोदय ने अत्यधिक मोबाइल उपयोग से पड़ने वाले मानसिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। तीसरा सत्र में कक्षा 9 और 10 के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही कक्षा 6 में स्किपिंग और कक्षा 7 एवं 8 में कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई।
चौथा सत्र में मातृ भारती की अध्यक्षा ऋतु रानी पाण्डेय ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकारों एवं संविधान में दिए गए महिला अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गुलदस्ता निर्माण में प्रथम: रितिका, आन्या द्वितीय: मेघा, आकांक्षा तृतीय: रिया कुमारी, जिया पाण्डेय प्राथमिक उपचार बॉक्स निर्माण में प्रथम: अर्चना सेन गुप्ता द्वितीय: आरूषी कुमारी तृतीय: राजलक्ष्मी सलाद निर्माण में प्रथम: रूपाली, प्राची द्वितीय: प्रिया कुमारी, रिंकी कुमारी तृतीय: अनुप्रिया कुमारी कुकिंग विदाउट फायर प्रथम: सौम्या, आकांक्षा, रोशनी द्वितीय: अदिति, यशस्वी, पिहु तृतीय: परिणिका, निधि, आराध्या।
चित्रकला में प्रथम: कोमल, नीति द्वितीय: रिशा, चैताली तृतीय: दिव्या स्किपिंग में प्रथम: प्रज्ञा एंजेल द्वितीय: रानी तृतीय: पूर्णिमा कुमारी क्षेत्रीय वेशभूषा प्रतियोगिता प्रथम: अनन्या, जिया द्वितीय: आकांक्षा, अनुप्रिया तृतीय: रिया गुप्ता, साक्षी कबड्डी में प्रथम: कक्षा 7 की टीम ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम: रूपाली राज, शिप्रा कुमारी, रोशनी कुमारी, परिणिका कुमारी, सौम्या कुमारी कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ सभी सहभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्या मधु कुमारी, उपासना कुमारी, गीता कुमारी, शिल्पा कुमारी, नीलम कुमारी, रूबी कुमारी, नीलम अम्बष्टा सहित सभी आचार्यों एवं दीदी लोगो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ