LATEHAR : संविधान दिवस पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रस्तावना का पाठ।

LATEHAR : संविधान दिवस पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रस्तावना का पाठ। 

लातेहार, झारखंड । 

संविधान दिवस के अवसर पर दिन बुधवार को लातेहार स्थित स्वामी विवेकानंद चिल्ड्रन पार्क में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाअध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ.अंबेडकर सदैव पीड़ित,वंचित और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे और संविधान में उनके उत्थान हेतु विशेष प्रावधान जोड़े।


जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि अंबेडकर ने समानता, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और अवसरों की समानता को संविधान का मूल आधार बनाया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह,जिला महामंत्री बंशी यादव, राजीव रंजन पांडे, धीरेंद्र शुक्ला,रामदेव सिंह,मीडिया प्रभारी मुकेश पांडे, विष्णु देव गुप्ता,नगर मंडलअध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, रानी देवी महिला मोर्चा,उत्तम प्रसाद ,समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने तथा अध्यक्षता पंकज कुमार सिंह ने की।





Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ