RAMGARH : सुचिता मिलेनियम प्रोजेक्ट(प्रा.) लि.कं. में हुए चोरी का हुआ पर्दाफाश
◆एसडीपीओ ने गोला थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, चार आरोपी हुए गिरफ्तार।
गोला, रामगढ़, झारखंड।शुक्रवार को आवेदक प्रणव बिहारी, उम्र 33 वर्ष, पे०- मनोज सिंह, ग्राम- पुरानी राता, पो०- राता, थाना- खेसर, जिला बाँका (बिहार), वर्तमान में ग्राम ब्राह्मण सगातु, पो०- सुतरी, थाना- गोला, जिला- रामगढ़ (वर्तमान में सुचिता मिलेनियम प्रोजेक्ट प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में अकाउन्टेंट के पद पर कार्यरत) के द्वारा ब्राह्मण सगातु स्थित पत्थर माईस में लगा 40 केवीए का डी०जी० जेनरेटर को अज्ञात चोर के द्वारा दिनांक 02/10/2025 के संध्या में चोरी कर ले जाने के संबंध में एक लिखित आवेदन दिया गया था। जिसके आधार पर गोला थाना कांड सं0- 105/2025, दिनांक 03/10/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 दर्ज किया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा परमेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। उक्त एसआईटी के द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होने के मात्र 36 घंटो के अन्दर कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त (1) आशीष पाण्डेय, उम्र 23 वर्ष, पि०- विजय पाण्डेय, (2) राजेश कुमार, उम्र 26 वर्ष, पि० सुरेश महतो, दोनों सा०- सरोनीकलां, थाना मुफ्फसील, जिला-हजारीबाग (3) मो० असरफ अंसारी, उम्र 36 वर्ष, पि० मो० अयुब अंसारी (4) शाहिल अंसारी, उम्र 22 वर्ष, पि०- जिलानी अंसारी, दोनों सा०- बन्दा, थाना गोला, जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया एवं इनके निशानदेही पर कांड में चोरी गई नीला रंग का 40 केवीए का इलेक्ट्रिक जेनरेटिंग सेट, सीरियल नं. No- ई-3728507 एवं चोरी में प्रयोग की गई सफेद रंग का टाटा मैजिक (डाला वाला) गाड़ी, रजि० नं०- जेएच17यू-3690 टाटा एश गोल्ड बीएस-IV इंजन सं. 275आईडीआई07ए जेड एक्स एस08821 को पेटरवार थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लेपो, सड़क किनारे से बरामद किया गया है।
◆ गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता
(1) आशीष पाण्डेय, उम्र 23 वर्ष, पे० विजय पाण्डेय, सा०- सरोनीकलां, थाना- मुफ्फसील, जिला-हजारीबाग।
(2) राजेश कुमार, उम्र 26 वर्ष, पे०- सुरेश महतो, सा०- सरोनीकलां, थाना मुफ्फसील, जिला- हजारीबाग
(3) मो० असरफ अंसारी, उम्र 36 वर्ष, पे०- मो० अयुब अंसारी, सा०- बन्दा, थाना गोला, जिला- रामगढ़।
(4) शाहिल अंसारी, उम्र 22 वर्ष, पे० जिलानी अंसारी, सा०- बन्दा, थाना गोला, जिला- रामगढ़
◆बरामद वस्तुओं का विवरणः-(1) एक नीला रंग का 40 केवीए का डी०जी० जेनरेटर
(2) एक सफेद रंग का टाटा मैजिक (डाला वाला) गाड़ी, रजि० नं०- जेएच 17 यू-3690
(3) तीन एंड्रॉयड मोबाईल फोन
◆छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के नाम
1) परमेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़
2) पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक, गोला अंचल
3) पु०अ०नि० अभिषेक कुमार (थाना प्रभारी, गोला थाना)
4) पु०अ०नि० कुमार प्रभात रंजन (अनुसंधानकर्ता)
5) पु०अ०नि० स्वामी रंजन ओझा
6) स०अ०नि० बहादुर महतो
7) सशस्त्र बल
◆थाना प्रभारी की अपील
थाना प्रभारी, गोला, अभिषेक कुमार ने थाना क्षेत्र के सभी जागरूक लोगों से अपील की है कि वे जब भी सपरिवार घर में ताला बंद कर कहीं बाहर भ्रमण के लिए जाते हैं तो सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाने को इसकी सूचना देने का प्रयास करेंगे ताकि पुलिस को उस स्थान पर प्राथमिकता के आधार पर विशेष पेट्रोलिंग कराई जा सके।
Report By Sujit Sinha (Gola, Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ