LATEHAR : वन अधिकार अधिनियम को सख्ती से लागू करे प्रशासन : फादर जार्ज। 6 अक्टूबर से झारखंड जन अधिकार महासभा देगी अनिश्चितकालीन धरना।

LATEHAR : वन अधिकार अधिनियम को सख्ती से लागू करे प्रशासन : फादर जार्ज। 

6 अक्टूबर से झारखंड जन अधिकार महासभा देगी अनिश्चितकालीन धरना। 

लातेहार, झारखंड । 

लातेहार जिले में वन अधिकार अधिनियम के सख्त अनुपालन की मांग को लेकर झारखंड जन अधिकार महासभा, लातेहार इकाई ने 6 अक्टूबर दिन सोमवार को समाहरणालय के समीप अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी शनिवार को लातेहार के किनामाड़ स्थित साह वन होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में महासभा के फादर जार्ज मोनोपॉली और सेलेस्टीन कुजूर ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन द्वारा वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन किया जा रहा है और वन आश्रित समुदायों को उनके वैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।


फादर जार्ज ने कहा कि जिन भूमियों पर वर्षों से ग्रामीणों का कब्जा है, उन पर वन विभाग द्वारा रोपण कर कब्जा किया जा रहा है तथा विरोध करने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।महासभा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक किसी लाभुक को पट्टा नहीं दिया गया है। जिले में लगभग 1750 व्यक्तिगत दावे और 250 सामुदायिक दावे लंबित हैं। उन्होंने कहा कि जब तक लंबित दावों का निष्पादन नहीं होता और अधिकारों की गारंटी नहीं दी जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।प्रेसवार्ता में नंदकिशोर गंझु, प्रवेश राणा, रामेश्वर उरांव, अजय उरांव, रमेश गंझु, भूखन सिंह, गेन्दिया देवी समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

 




Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ