RANCHI :*झामुमो का बेड़ो प्रखंड सम्मेलन संपन्न *
रांची, झारखंड ।
▪️ *झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला के बेड़ो प्रखंड समिति के गठन हेतु प्रखंड सम्मेलन आज दिनांक 24 सितंबर 2025 को बेड़ो स्थित कोल्ड स्टोरेज के समीप रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी की अध्यक्षता और मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, जिला संयोजक मंडली सदस्य बीरू तिर्की, जिला संयोजक मंडली सदस्य संध्या गुड़िया के उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।*
▪️ *इस सम्मेलन मे मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुन्ना बड़ाइक, पूर्व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, महादेव मुंडा, भुनेश्वर साहू, जावेद अख्तर अंसारी, सत्येंद्र साहू, महादेव उरांव, रवि टोप्पो, फारुख अंसारी, शाहिद अंसारी, रवि गोप, सुषमा टोप्पो, मो इस्लाम, रेखा भगत, कुलदीपक साहू, पानो तिग्गा, बिगन महली, धनेश्वर महतो, जीतराम उरांव, चरवा उरांव, पुनिया तिग्गा, गंगा मिंज, छोटू तिर्की, विश्वनाथ मिंज, कविता उरांइन के साथ प्रखंड व पंचायतों के अन्य कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।*
▪️ *सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथियों का स्वागत कर किया गया। तत्पश्चात संगठन को मजबूत बनाने हेतु प्रखंड व पंचायतों से आए हुए कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से संवाद किया गया।*
▪️ *सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने कहा कि हम सभी को पार्टी को पंचायत स्तर से मजबूत कर प्रखंड कमेटी को सशक्त बनाना है। पार्टी मे ज्यादा से ज्यादा को भी जोड़े क्योंकि राज्य की हेमंत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं विशेषकर मईया सम्मान योजना से लाभान्वित होकर महिलाओं का रुझान झामुमो की ओर है।*
▪️ *सम्मेलन के दौरान पूर्व मे भाजपा के वरिष्ठ सदस्य रहे कर्मा उरांव जी एवं अन्य लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली। जिला के पदाधिकारियों ने पार्टी का अंगवस्त्र और माला पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया।*
▪️ *बैठक मे बेड़ो प्रखंड समिति हेतु निम्न नामों के प्रस्ताव आए *
*▪️अध्यक्ष पद के लिए :*
*1) सत्येन्द्र साहू।*
*2) रवि टोप्पो।*
▪️ *उपाध्यक्ष पद के लिए :*
*1) पानो उरांइन।*
*2) दुबराज खान*
*3) संदीप उरांव*
*4) साखों उरांव।*
*सचिव पद के लिए :*
*1) सहिंदर लकड़ा।*
*2) इरफान अंसारी।*
*▪️ सह सचिव पद के लिए :*
*1) अमित गोप।*
*2) पीटर तिर्की।*
*3) आशा खाखा।*
*▪️कोषाध्यक्ष पद के लिए :*
*1) संतोष कु साहू।*
*उपरोक्त सूची झामुमो केंद्रीय कार्यालय को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया जाएगा।*
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ