RAMGARH : पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामगढ़ ने की शोक संवेदना व्यक्त। ◆शिबू सोरेन जमीन से जुड़े धरतीपुत्र आंदोलनकारी नेता थे : अरुण सिन्हा ।

RAMGARH : पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा  रामगढ़ ने की शोक संवेदना व्यक्त।

◆शिबू सोरेन जमीन से जुड़े धरतीपुत्र आंदोलनकारी नेता थे : अरुण सिन्हा ।


 रामगढ़, झारखंड ।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने झारखंड आंदोलन के अग्रज नेता शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गुरुजी के नाम से विख्यात झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन के अग्रज नेता शिबू सोरेन का निधन से स्तब्ध हूँ। उन्होंने कहा कि सही मायने में गुरुजी जमीन से जुड़े आंदोलनकारी नेता थे। उनका देहावसान झारखंड प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। 

झारखंड ने एक महान सपूत को खो दिया है। उनका संपूर्ण जीवन जन आंदोलन, एक अटूट संघर्ष  जिसने झारखंड राज्य की परिकल्पना को साकार किया के लिए समर्पित रहा। उनकी विरासत, विचारों और संघर्ष हमेशा इतिहास में जीवित रहेगा। ईश्वर उनके पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को सबलता प्रदान करे। उनके पुत्र और सूबे के मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन ने पुत्र धर्म के साथ साथ साथ राज्यधर्म को भी निभाया। इस वक्त उनके मनःस्थिति को प्रदेशवासी समझ सकते हैं। इस दुःख की घड़ी में समस्त प्रदेशवासी उनके साथ खड़ी है। 

अभाकाम के विनोद कुमार श्रीवास्तव, राजीव पामदत्त, अशोक कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार कुंटू बाबू, राष्ट्रीय मंत्री अमित कुमार सिन्हा, धनंजय वर्मा, डॉ. शंभु प्रसाद, राजेश कुमार, कुंवर बक्शी, सुजीत  सिन्हा "पप्पू", बामेश्वर प्रसाद, मुन्ना श्रीवास्तव, अधिवक्ता आनन्द कुमार सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ. रोहित कुमार वर्मा, अधिवक्ता अनुज कुमार सिन्हा, प्रो. प्रदीप कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, संजय लाला, सुजीत नारायण सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, योगेन्द्र कुमार सिन्हा, उमेश प्रसाद सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, ज्योति कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार सिन्हा मुन्ना, सूर्यवंश श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, नितेश रंजन, संजीव कुमार सिन्हा, ज्योति कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, सूर्यदेव प्रसाद कर्ण, डॉ. संजीव कृष्ण जमुआर, आशुतोष कुमार सिन्हा ने भी  दिशोम गुरु के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।




Report By Sujit Sinha (Ramgarh, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ