RANCHI : इटकी हत्याकांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार..!!
रांची, झारखंड ।राजधानी रांची के इटकी थाना क्षेत्र में हुए उत्तम मल्हार हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दीपक मल्हार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है और पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया सिलवट (सिलबट्टा) भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, उत्तम मल्हार नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट किया करता था। घटना वाले दिन भी उसने घरवालों के साथ झगड़ा किया और उन्हें घर से निकाल दिया था। इसी बीच उसका साढु का लड़का दीपक मल्हार मोबाइल चार्ज करने के लिए घर आया हुआ था। जब वह मोबाइल लेने दोबारा आया, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई।
गुस्से में आकर दीपक ने पास में रखे सिलवट से उत्तम पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हुई है कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी या तात्कालिक झगड़े का नतीजा। इस मामले में पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।
Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ