Ranchi :*झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने किया बंद का समर्थन* ◆ *केंद्र सरकार के श्रम और मंहगाई विरोधी नीतियों के खिलाफ 17 सूत्री मांगों को लेकर देश भर के सभी श्रमिक संगठन और करोड़ों कर्मचारियों ने आज देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया। झामुमो ने इस बंद का समर्थन किया।*

Ranchi :*झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने किया बंद का समर्थन*

◆ *केंद्र सरकार के श्रम और मंहगाई विरोधी नीतियों के खिलाफ 17 सूत्री मांगों को लेकर देश भर के सभी श्रमिक संगठन और करोड़ों कर्मचारियों ने आज देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया। झामुमो ने इस बंद का समर्थन किया।*

रांची, झारखंड ।

◆ *आज दिनांक 9 जुलाई को देशभर के सभी श्रमिक संगठन और करोड़ों कर्मचारियों द्वारा केंद्र सरकार के श्रम और मंहगाई विरोधी नीतियों के खिलाफ 17 सूत्री मांगों को लेकर भारत बंद बुलाया गया। भारत बंद के समर्थन मे झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार झामुमो रांची जिला समिति ने बंद को सफल बनाने के लिए रांची मे जुलुस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया।*

◆ *झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी के अध्यक्षता मे झामुमो रांची जिला समिति, सीपीआई, भाकपा माले, राजद एवं इंडिया गठबंधन के घटक दलों के साथ श्रमिक संगठन रांची के फिरायालाल स्थित अल्बर्ट एक्का चौक के पास जमा होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन मे झामुमो रांची जिला के सभी स्तर के पदाधिकारीगण, नेतागण व कार्यकर्तागण शामिल हुए।*

◆ *मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री सुप्रियो भट्टाचार्य जी ने कहा केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से श्रमिक विरोधी और किसान विरोधी है। किसानों के संबंध मे जो तीन काले कानून लाए गए, उसके खिलाफ लगभग 7 महीने के आंदोलन के दौरान सात सौ से ज्यादा किसान शहीद हुए। मजदूरों के जो यूनियन है उसपर बैन लगाया जा रहा है। मजदूरों के कानून को निजी सेक्टर के लिए बनाया जा रहा है, पब्लिक सेक्टर का लगातार निजीकरण किया जा रहा है, इसके खिलाफ जो जनाक्रोश है वो आज आपको दिख रहा है चारों तरफ पूरे भारत मे हड़ताल है। और इस हड़ताल में झारखंड मुक्ति मोर्चा यह तय करेगा, की झारखंड में जो भी मजदूर विरोधी काले कानून केंद्र सरकार के द्वारा ले जाएंगे उसके खिलाफ रहेंगे और जो हमारा श्रमिक कानून है उसे लागू करेंगे।*

◆ *मौके पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीबों की पार्टी है मजदूरों को पार्टी है आदिवासियों गरीब गुरबों की पार्टी है। केंद्र सरकार के द्वारा जो नीति लागू किया जा रहा है वह अत्यंत ही निंदनीय है। लेबर कानून में संशोधन करके यहां के मजदूरों को बांधने का काम किया जा रहा है। यह सीधा अडानी अंबानी के द्वारा पूरे हिंदुस्तान के ट्रेड पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। लाए जा रहे कानून के तहत बड़े-बड़े फैक्ट्री के मालिक कॉर्पोरेट के बिना आदेश के आप हड़ताल नहीं कर सकते हैं, अपनी मांग नहीं रख सकते हैं यह कहां तक जायज है। अंग्रेजों के जमाने में इस तरह का कानून था जिसे यहां के मजदूरों ने लड़ाई लड़कर , हमारे पूर्वज नेताओं ने उसे अलग कराया था और मजदूरों का हक में कानून बनाए गए। उन कानून को तोड़कर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उसे खत्म करने की साजिश की जा रही है।*

◆ *इस विरोध प्रदर्शन मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा एवं कुदूस अंसारी, कलाम आजाद, आदिल इमाम, अफरोज अंसारी, जीत गुप्ता, फरीद खान, सबिबुल रहमान, सज्जाद अंसारी, अंशु लकड़ा, अंकिता वर्मा, सीमा लकड़ा, अनमोल रतन सांचा, मोजाहिद हुसैन, राहुल कुमार, मो परवेज, गोपाल पांडेय, अकबर कुरैशी, अवधेश यादव, साहिल यादव, मो सन्नी, राकेश, अमन ठाकुर, प्रेम प्रतीक, ललित लिंडा, कुलदीपक कुमार, गौरव, जावेद, बाबू, मोनू, नकीब, बबलू एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।*




By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ