Ramgarh : फोरलेन ओवरब्रिज को जोड़नेवाले मार्ग का नाम स्व. ज्ञान रंजन के नाम पर रखा जाय : अरूण कुमार सिन्हा ।
रामगढ़, झारखंड ।रातू रोड से फोरलेन ओवरब्रिज को जोड़ने के लिए बन रहे मार्ग का नाम झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद स्व. ज्ञान रंजन के नाम पर रखा जाए। यह माँग रविवार को वरिष्ठ काँग्रेस नेता अरूण कुमार सिन्हा ने की। उन्होंने बताया कि स्व. ज्ञान रंजन की अलग झारखंड राज्य आंदोलन में बहुत बड़ी भूमिका है। अलग झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका काफी अहम थी। उन्होंने बताया कि स्व. ज्ञान रंजन ने अरूण कुमार सिन्हा, सावना लकड़ा, केशव महतो कमलेश, अनादि ब्रम्हा, गुलफान मुजिबी, स्व. सत्येन्द्र जायसवाल, आभा सिन्हा, सरफराज अहमद, प्रतिभा पांडे, स्व. अरूण पांडे, स्व. आरपी राजा, मंजूर अहमद अंसारी, भीम साहू, स्व. सत्यदेव तिवारी, प्रदीप तुलस्यान, शैलेश सिंहा, खोगेन्द्र साव, भीम साव, ब्रजकिशोर गांधी आदि लोगों के साथ अलग झारखंड राज्य के लिए लगातार अभियान चलाया। इस क्रम में पटना में अलग झारखंड राज्य निर्माण की माँग को पटना सचिवालय का घेराव किया। जिसमें पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया। लाठी चार्ज में प्रदर्शन में शामिल कई लोग घायल हो गए। अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि ज्ञान रंजन एक दूर दृष्टि वाले व्यक्ति थे जो झारखंड निर्माण की आश्वयकता को भलिभाँति समझते थे। इसलिए अपने सहयोगियों के साथ उन्होंने लगातार अलग झारखंड राज्य निर्माण के लिए अभियान चलाया। अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण में पूर्व सांसद स्व. ज्ञान रंजन की भूमिका को ध्यान में रखकर मैं काँग्रेस पार्टी से भी माँग करता हूँ कि रातू रोड से फोरलेन ओवरब्रिज को जोड़ने के लिए बन रहे मार्ग का नाम उनके नाम पर रखा जाए। उनके लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान होगा। उन्होंने बताया कि ज्ञान रंजन एक ऐसे व्यक्ति थे जिनके पास जो भी व्यक्ति मदद के लिए जाता था उसकी वे हर प्रकार के मदद करते थे। वे सामाजिक गतिविधियों से हमेशा जुडे़ रहे। बेड़ो में साई मंदिर के निर्माण में उन्होंने योगदान दिया। जिसके उदघाटन में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीबी नरसिम्हा राव पहुँचे थे। उनके द्वारा अस्पताल का भी निर्माण करवाया गया ताकि लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा मिल सके। उनमें लोगों की मदद की भावना थी। इसलिए जो भी उनके पास मदद के लिए जाता था उसकी वे हर प्रकार से मदद करते थे। इतना ही नही स्व. ज्ञान रंजन ने लोगों को देश दुनिया की जानकारी देने के लिए दैनिक प्रभात खबर का प्रकाशन आरंभ किया था। ताकि लोगों को देश दुनिया की जानकारियों से रूबरू कराया जा सके। साथ ही उन्होंने युवाओं को शिक्षित करने के लिए स्व. महेंद्र महाविद्यालय की शुरूआत की थी।
Report By Sujit Sinha (Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ