Ranchi : चित्रांश महापरिवार के अध्यक्ष सनत कुमार सिन्हा एवं अभाकाम के जिला सचिव अनिल कुमार सिन्हा की माता का हुआ निधन ।
◆सर्वत्र शोक की लहर ।
◆सभी समाज के लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना।
गोला, रामगढ़, झारखंड ।चित्रांश महापरिवार गोला के अध्यक्ष सनत कुमार सिन्हा एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला सचिव अनिल कुमार सिन्हा की माता एवं समाजसेवी स्व. प्रधान भुवनेश्वर प्रसाद की पत्नी प्रेमलता देवी( 93 वर्ष ) का शनिवार अपरान्ह देहावसान हो गया। वे पिछले कई महीनों से बिमार चल रही थीं। वे अपने पीछे छः पुत्रों एवं एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार धोरधोरा नदी स्थित मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र संजय कुमार सिन्हा ने दी। दिवंगत प्रेमलता देवी के निधन पर चित्रांश समाज के अलावे अन्य समाज के लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करनेवालों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, महासभा के राष्ट्रीय सचिव अमित कुमार सिन्हा, गोला चित्रांश महापरिवार के सचिव रविन्द्र कुमार सिन्हा, महापरिवार के उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा, अभाकाम के जिला उपाध्यक्ष द्वय कुँवर कुमार बक्शी एवं सुजीत सिन्हा, प्रदीप चन्द्र लाला, धीरेंद्र नारायण बक्शी, सुमन कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, श्रीकांत गोविंद, शैलेंद्र सिन्हा, उपसचिव रजनीश आनंद, कोषाध्याक्ष अमित कुमार, संदीप बक्शी, बिरेन्द्र सिन्हा, आनंद बक्शी, अभिषेक सिन्हा के अलावे सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो, अविनाश खन्ना, दिनेश पोद्दार सहित सैंकड़ों लोग शामिल हैं।
Report By Sujit Sinha (Gola, Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ