Ramgarh : अभाकाम के जिला सचिव अनिल कुमार सिन्हा की माता का हुआ देहावसान ।
◆अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शोक व्यक्त किया ।
रामगढ़, झारखंड ।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के रामगढ़ जिला सचिव सह गोला निवासी अनिल कुमार सिन्हा के माता जी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. प्रधान भुवनेश्वर प्रसाद उर्फ भून्ना बाबू की पत्नी प्रेमलता सिन्हा (उम्र 93 वर्ष ) ने कल संध्या सवा 5 बजे अंतिम सांस ली। आज उनका अंतिम यात्रा में समाज के कई लोग जुटे। वे अपने पीछे छः पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र संजय कुमार सिन्हा ने दी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने अनिल सिन्हा के माता जी के निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन से कायस्थ समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। हमने अपने परिवार के एक महत्पूर्ण स्तंभ को खो दिया है। ईश्वर पवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। इस दुख की घड़ी में कायस्थ महासभा शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ी है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामगढ़ जिला के राष्ट्रीय, प्रांतीय और जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्य ने भी शोक संवेदना प्रकट की। राष्ट्रीय मंत्री अमित कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय संगठन सचिव अरुण चंदन सिन्हा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री डॉ शंभु प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ कुंटु बाबू, अशोक घायल, डॉ के चंद्रा, डॉ. उदय श्रीवास्तव, रवि कुमार सिन्हा, बामेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार, जिला महामंत्री राजीव पामदत्त, मनोज कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष कुंवर बख्शी , जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिन्हा "पप्पु", धनंजय वर्मा, मुन्ना श्रीवास्तव, अधिवक्ता आनन्द कुमार सिन्हा, रोहित वर्मा, सूरजदेव प्रसाद कर्ण, सुजीत नारायण सिन्हा, संजय लाला, अनिल कुमार सिन्हा, उपेन्द्र कुमार सिन्हा, सूर्यवंश श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ. संजीव कृष्ण जमुआर , विकास कुमार सिन्हा, ज्योति कुमार सिन्हा, योगेन्द्र कुमार सिन्हा, विश्वरंजन सिन्हा, अवधेश कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, अधिवक्ता अनुज कुमार सिन्हा, सुदीप कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, सुदेश कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार सिन्हा, नितेश रंजन, संजीव कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा सहित गोला श्री श्री चित्रगुप्त महापरिवार ने भी शोक जताया और कहा कि हमने परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य को खो दिया है।
Report By Sujit Sinha (Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ