Ranchi : कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली तिरंगा यात्रा ।
रांची, झारखंड ।भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों और पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई के समर्थन में सशस्त्र सैन्य बल का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गई।
इस अवसर पर केशव महतो कमलेश ने कहा कि भारतीय सेना पर हमें गर्व है। सैनिकों ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को जिस तरह ध्वस्त किया है वह काबिले तारीफ है।
पूरे देश की जनता सेना के साथ खड़ी है। आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने में सरकार के हर निर्णय में सरकार के साथ हैं।देश पर जब संकट का दौर आया तब भारतीय सेना ने अपने साहस और शौर्य से देश पर मंडराते खतरे को दूर किया।भारतीय सेना संयम के साथ पाकिस्तानी सेना को जवाब दे रही है।भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था,लेकिन पाकिस्तान द्वारा नागरिक इलाकों पर हमला किया जा रहा है जो उनकी कायरता का प्रतीक है। शहीद सैनिकों नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि भारतीय सेवा की कार्रवाई से देशवासियों के बीच उत्साह का माहौल है और तिरंगा यात्रा के सेना के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने की है। भारतीय सेना ने हमेशा से अपने शौर्य और साहस के द्वारा पूरी दुनिया में अपनी एक पहचान कायम की है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हम देश और सेना के साथ हैं बिना किसी भेदभाव के, कांग्रेस हमेशा से देश के साथ रही है। देश के सम्मान में सेना के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए तिरंगे कि शान में हमने यह तिरंगा यात्रा निकाला है।
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सैनिकों को साथ और समर्थन देने के लिए निकला गया है। यह सैनिकों को सम्मान देने का माध्यम है जिस मजबूती से वह देश के लिए लड़ रहे हैं उसके लिए पूरा देश साथ खड़ा है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचु पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, ममता देवी, जयशंकर पाठक संजय लाल पासवान राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, ज्योति मथारू, राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, सुरेंद्र सिंह ,बिनय सिन्हा दीपू ,राजेश गुप्ता,आलोक दुबे,कुमार राजा,डॉ राकेश किरण महतो, लाल किशोर शाहदेव,अमरेंद्र सिंह,सोनाल शांति,कमल ठाकुर,एम तौसीफ, सुश्री यशस्विनी सहाय,कुमार राजा,अभिलाष साहू,राजन वर्मा,सत्यनारायण सिंह,जितेंद्र त्रिवेदी ,सूर्यकांत शुक्ला, जगदीश साहू,मनोज कुमार ,निरंजन पासवान रश्मि पिंगुआ,राजेश चंद्र राजू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ