Girija Vyas Passed Away : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास का निधन, आरती करते वक्त आग लगने से बुरी तरह झुलस गई थी।
*देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास का निधन हो गया है, वो 79 साल की थी।
परिवार के अनुसार, 31 मार्च, 2025 को उदयपुर के दैत्य मगरी स्थित अपने घर पर वह गणगौर पूजा कर रही थीं तभी एक दीपक की लौ से उनके कपड़ों में आग लग गई ।इस हादसे में वे 90 प्रतिशत तक झुलस गई थीं। इस हादसे के बाद उन्हें अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को करीब 7:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन को भारतीय राजनीति में एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। डॉ. व्यास ने राजनीति के साथ-साथ शिक्षा और समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है कि वे उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।*
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ