Ranchi : *हनुमान की तरह ऊर्जा , भगवान राम की तरह मर्यादा में मनाए रामनवमी - एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा..!!*
रांची, झारखंड ।
हनुमान की तरह ऊर्जा और भगवान राम की मर्यादा में रहकर रामनवमी मनाने का आनंद ही कुछ और है.डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर यह बातें कहीं। एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने शनिवार की रात रांची के डोरंडा ,गाड़ीखाना , रातु रोड संकट मोचन मंदिर मेन रोड , महावीर चौक सहित कई अखाड़ों के बीच पहुचे ,जहां पूजा समितियों के द्वारा उन्हें तलवार और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी आवास के मंदिर का प्रसाद लेकर एसएसपी खुद अखाड़ों तक पहुचे और सबके बीच प्रसाद का वितरण भी किया। पूजा समितियों के साथ-साथ सभी राम भक्तों को डीआईजी सह एसएसपी रांची ने कहा कि आप सभी हनुमान की तरह ऊर्जावान होकर और भगवान राम की तरह मर्यादा में रहकर रामनवमी मनाए । इस तरह रामनवमी का त्यौहार मनाने से पुलिस प्रशासन को भी काफी सहयोग मिलेगा।ऐसे माहौल में रामनवमी मनाने से समाज और प्रशासन दोनों का आनंद दोगुना हो जाएगा।
रामनवमी की पूर्व संध्या पर भ्रमण के दौरान डीआईजी सह एसएसपी रांची में सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाने के लिए सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश फील्ड अफसरों को दिए ।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ