RANCHI,JHARKHAND#*झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा राहे प्रखंड समिति के गठन हेतु बैठक हुई संपन्न * ▪️*प्रखंड और पंचायतों तक सशक्त हो रहा झामुमो का संगठन *

RANCHI,JHARKHAND#*झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा राहे प्रखंड समिति के गठन हेतु बैठक हुई संपन्न *

▪️*प्रखंड और पंचायतों तक सशक्त हो रहा झामुमो का संगठन *

▪️ *पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 17 मार्च 2025 को झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी की अध्यक्षता और सिल्ली विधायक अमित महतो जी के उपस्थिति मे रांची जिला के राहे प्रखंड समिति के गठन हेतु एक आवश्यक बैठक शिवटंगरा मैदान, महेशपुर राहे मे संपन्न हुई।* 

▪️ *इस बैठक मे मुख्य रूप से झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, जयवंत तिग्गा, बीरू तिर्की, धर्मेंद्र सिंह, नयनतारा उरांव, झब्बूलाल महतो, सोनू मुंडा एवं पूर्व जिला संयुक्त सचिव आदिल इमाम, जिला के वरिष्ठ सदस्य रमेश साहू, पूर्व जिला संगठन सचिव जुल्फीकार खान, पूर्व क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, पूर्व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, पूर्व नामकुम प्रखंड उपाध्यक्ष साहिल यादव, राजकुमारी टोपनो, राकेश के साथ प्रखंड व पंचायतों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।* 

▪️ *बैठक को जिला संयोजक मंडली के सभी सदस्यों ने संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। साथ ही राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व मे राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने के लिए जागरूक किया।*

▪️ *बैठक मे सर्वसम्मति से चुनाव द्वारा अध्यक्ष के लिए पशुपति अहीर और सचिव के लिए सर्वेश्वर महतो का चयन किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष के लिए सनातन मुंडा और संदीप अहीर का चयन किया गया। नवगठित प्रखंड समिति की अनुशंसा करते हुए जिला संयोजक मंडली उसे अनुमोदन के लिए केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजेगी। नवगठित प्रखंड समिति के चयनित सभी पदाधिकारियों को जिला संयोजक मंडली के सदस्यों और सिल्ली विधायक अमित महतो जी के द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई। साथ ही निर्देश दिया गया कि नव चयनित पदाधिकारीगण पंचायतों का गठन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तय समय सीमा मे करते हुए जिला संयोजक मंडली को सूचित करेंगे।* 

▪️इस अवसर पर *झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने कहा* केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक मंडली द्वारा प्रखंड और पंचायतों के गठन हेतु प्रखंडों का दौरा चल रहा है और पार्टी के सांगठनिक प्रक्रिया के तहत आज हमलोग राहे प्रखण्ड समिति के गठन हेतु बैठक मे आए हुए हैं। राज्य माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के कार्यों से एक नई हवा बह रही है। हमे पार्टी का और भी सशक्त बनाना है। हमारा संगठन गांवों से शहर तक मजबूत हो इसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। 



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ