RANCHI,JHARKHAND#रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिसकर्मियों के साथ मनाई होली, फगुआ गीत गाकर दी शुभकामनाएं..!!
रांची, झारखंड ।होली का आयोजन राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में हुआ। आम जनता के साथ रांची पुलिस भी होली के रंग में रंगी नजर आई। रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा के आवास पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का आयोजन किया गया। रांची के तमाम पुलिसकर्मी उत्साहित नजर आए और एकजुटता के साथ होली के त्योहार को मनाया।
होली का त्योहार खुशियों का सौगात लेकर आता है। राजधानी रांची में लोग उत्साह के साथ शांति पूर्वक होली मनाए। इसका श्रेय रांची पुलिस को जाता है। त्योहार के दौरान ड्यूटी के साथ पुलिसकर्मी होली मनाते हुए नजर आए। दरअसल, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची के SSP चंदन कुमार सिन्हा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुलिसकर्मी उत्साह और उमंग के साथ होली मनाते हुए नजर आए।
फगुआ का गीत रांची SSP व उनकी पत्नी आइएएस कंचन सिंह समेत SDO उत्कर्ष कुमार, ADM लॉ एंड ऑर्डर रांची राजेश्वर नाथ आलोक समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा गुनगुनाया गया, जो होली का उत्साह दोगना कर दिया।
होली के मौके पर SSP चंदन कुमार सिन्हा भी खुद को रोक नहीं पाए। परंपरा के अनुसार, उन्होंने खुद फगुआ गीत गाया। जो की सभी पुलिसकर्मियों के उत्साह को बढ़ाने का काम किया। फगुआ गीत गाकर रांची SSP ने शुभकामनाएं दी। मीडिया से बातचीत के दौरान भी उन्होंने फगुआ गीत के जरिए कहा, होली हो या रामनवमी या विधानसभा चुनाव फिर सावन महीना, पुलिस को छुट्टी नहीं मिलती है। जनता के लिए पुलिस हमेशा उपलब्ध है। रांची की जनता न घबराए। रांची पुलिस उनके सुरक्षा के लिए तत्पर है।
By Madhu Sinha
Related Link
0 टिप्पणियाँ