RANCHI,JHARKHAND#मेकाॅन गोलंबर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण *स्वामी विवेकानंद का जीवन एक आदर्श : स्वामी अंतरानंद महाराज ।

 RANCHI,JHARKHAND#मेकाॅन गोलंबर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

*स्वामी विवेकानंद का जीवन एक आदर्श : स्वामी अंतरानंद महाराज ।

रांची, झारखंड ।

 सामाजिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। इस अवसर पर राजधानी के मेकाॅन गोलंबर स्थित स्वामी विवेकानंद की  प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

 मौके पर श्री रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी के स्वामी अंतरानंद जी महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन एक आदर्श के रूप में स्थापित है। उनका जीवन विशेष कर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने धर्म अध्यात्म के प्रति पूरे विश्व के लोगों को जागरूक किया। 

  इस अवसर पर श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट, तन्मय मुखर्जी, श्रावंती शीट सहित अन्य मौजूद थे।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ