PAKUR,JHARKHAND#मत्स्य कृषकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित *मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीक अपनाएं, आमदनी बढ़ाएं : मनीष कुमार..!!*

 PAKUR,JHARKHAND#मत्स्य कृषकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित 

*मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीक अपनाएं, आमदनी बढ़ाएं : मनीष कुमार..!!*

पाकुड़, झारखंड । 

मत्स्य विभाग की ओर से जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन क़ृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण, गोकुलपुर (पाकुड़) में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई।

उपायुक्त द्वारा बायोफ्लॉक तकनीक से मत्स्य पालन के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। मछली पालन के नये तकनीक को अपनाने, मछली पालन में पूरक आहार आदि विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान एनएफडीपी पोर्टल में किसानों का रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ केसीसी के लिए आवेदन इच्क्षुक मत्स्य कृषकों से प्राप्त किया गया।

कार्यशाला के दौरान कृषकों को आत्मनिर्भर बनने और आमदनी बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 

इस दौरान अन्य  विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा किसानों को सशक्त बनाने हेतु विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 

कार्यशाला में नाबार्ड के  डीडीएम प्रेम कुमार, जिला क़ृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, एलडीएम धनेश्वर बेसरा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सूचित एक्का, जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो, सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर  संतोषीला हेमब्रम, पणन सचिव संजय कच्छप, नंदन झा, सुरेन्द्र चौधरी सहित ज़िले के अन्य मत्स्य कृषक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मत्स्य पदाधिकारी, पाकुड़ काजल तिर्की ने दी।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ