RANCHI,JHARKHAND#*शहीदों और राज्य निर्माण के नायकों के संघर्ष हमारे लिए प्रेरणा : विनोद कुमार पांडेय*

 RANCHI,JHARKHAND#*शहीदों और राज्य निर्माण के नायकों के संघर्ष हमारे लिए प्रेरणा : विनोद कुमार पांडेय* 

*आज दिनांक 08-08-24 को वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस के अवसर पर झामुमो रांची जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी की अध्यक्षता मे रांची के जेल मोड़ स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।*

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित *झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी* ने कहा निर्मल महतो जी के शहादत दिवस के अवसर पर हम सभी लोग प्रत्येक वर्ष यहां उपस्थित होते हैं। उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं साथ ही यह संकल्प लेते हैं की उनके विचार और सोच के अनुरुप राज्य के लोगों की जो भावना और अपेक्षा है, उसके अनुरुप हमलोग काम करने का प्रयास कर रहे हैं। निश्चित ही उनके संघर्ष राज्य निर्माण के लिए हम सभी को प्रेरणा देता है। सभी जाति वर्ग समुदाय के सर्वांगीण विकास की दिशा मे राज्य सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा आगे बढ़ रही है। आज हम सभी लोग वीर शहीदों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर आगे चलने का संकल्प लेते हैं।

*झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी* ने कहा आज निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर हम झामुमो रांची जिला समिति उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करती है। प्रत्येक वर्ष हम उपस्थित होकर उन्हें नमन करते हैं। उनके संघर्ष हम सभी को निरंतर आगे काम करने की प्रेरणा देता है। 

इस अवसर पर जिला सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, जिला उपाध्यक्ष जनक नायक, अश्विनी शर्मा, रामानंद बेदिया, बीरू साहू, रामशरण तिर्की, जिला संगठन सचिव आदिल इमाम, जुल्फिकार खान, सुजीत उपाध्याय, आफताब आलम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, सचिव सोनू मुंडा, लालजी रमण, अफरोज आलम, महावीर विश्वकर्मा, तालकेश्वर महतो, संजय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष शमिम मंसूरी, परवेज आलम, सचिव सुजीत कुजूर, महिला मोर्चा जिला सचिव शांति तिर्की, उपाध्यक्ष अंशु लकड़ा, महानगर संगठन सचिव राधा हेंब्रम, सुनिता तिर्की, अनिमा केरकेट्टा, युवा मोर्चा जिला संयुक्त सचिव महताब अंसारी, कोषाध्यक्ष अजीत नायक, साहिल यादव, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज, डीएसपीएमयूयू अध्यक्ष मनीष राणा, परविंदर नामधारी, राकेश वर्मा, राजेश सिंह, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, सचिव नवीन तिर्की, रातु प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अंसारी, सोहेल खान, कयूम अंसारी, राजेश सिंह, फैयाज साह, विजय रविदास, ओमकार राय, लक्ष्मण राम, निजामुद्दीन, मधु तिर्की, निखिल, आयुष राज वर्मा, अवधेश यादव, रवि, नौसाद आलम, कामरान , सद्दाम, अमन खान, सोनू, कासिफ रजा, भास्कर महतो, मुस्लिम अंसारी, गुड्डू, परवेज, नौसाद, पप्पू भाई, सुरेंद्र कु कालिंदी, रिजाउल्लाह अंसारी, मो साजिद, हरीश महतो, रंथू उरांव, अरशद, शाहरुख, सोनू, मुजाहिद, जावेद, विद्या सिंह, श्याम खलखो, अबुतालिब अंसारी, विकास कुमार साहू, बबलू, नीरज एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ