RANCHI,JHARKHAND#*तिरंगा हमारी आन बान और शान है, इसके शान के लिय मर मिटने के लिए देश का हर युवा सदैव तैयार है : भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर*
स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज भारतीय भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष *रोमित नारायण सिंह* के नेतृत्व में रांची विधानसभा छेत्र में तिरंगा यात्रा निकाला गया । जिसकी शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर ,भारत माता की जय ,वंदे मातरम, भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के जोरदार नारों से किया गया । यह यात्रा समाधि स्थल से शुरू होकर देश के वीर सपूत सहित अल्बर्ट एक्का जी की प्रतिमा तक गई फिर वहां उनकी प्रतीमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीद अल्बर्ट एक्का अमर रहे, के नारों के साथ इस यात्रा का समापन हुआ।मौके पर *सीपी सिंह* ने कहा हर हर भारतीय को अपने देश अपनी माटी से बहुत प्रेम है और इसके लिए मर मिटने को वह हमेशा तैयार रहता है हमारा तिरंगा हमारे लिए सब कुछ है आज इसी को लेकर याद तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा रांची महानगर के द्वारा निकाली गई है मैं सभी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से बधाई देता हु। भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष *वरुण साहू* ने कहा कि हम सभी को बहुत बलीदान और शहादत के बाद स्वतंत्रता मिली है और हर भारतीय स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने देश के वीर सपूतों का इस देश पर मर मिटने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और इसकी रक्षा में अपना बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन कर गौरांवित महसूस करता है, पूरे देश में नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर *हर घर तिरंगा अभियान* चलाया जा रहा है आज इसी के नियमित या तिरंगा यात्रा भी निकाली गई है।
मैं युवा मोर्चा रांची के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं मौके पर *शशांक राज* ने कहा पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर किया जा रहा है क्योंकि हर देशवासी अपने तिरंगे को देखकर रोमांचित होता है और उसे गर्व की अनुभूति होती है या तिरंगा हमारी आन बान और शान है मौके पर *रोमित नारायण सिंह* ने कहा पूरे विश्व में सारे जहां से अच्छा हिंदूसीता हमारा।
आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है भारतीय होना अपने आप में गर्व की अनुभूति है जब आप किसी दूसरे देश जाकर कहते हैं कि मैं हिंदुस्तान से हूं , मे एक हिंदुस्तानी हूं तो आप अपने आप पर बहुत गर्व महसूस करने का अवसर मिलता है ,कि या कितना गर्व का विषय है ,अपने तिरंगे को देखकर , उसके लिए किए गए त्याग, बलिदान और तपस्या और करोड़ों लोगो की शहादत को याद कर अपने पूर्वजों पर गर्व महसूस होता है और वर्तमान में देश के सैनिक जिस तरीके से अपने भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर करने के लिए अपने जीवन की आहुति देते हैं उसकी अनुभूति करना बहुत गर्व का विषय है ।
हम सभी को अपने तिरंगे जो कि हमारा आन बान और शान है जो कि हमारा अभिमान है इस पर गर्व महसूस होता है और आज तिरंगा यात्रा निकालकर वही अनुभूति हम सभी युवा मोर्चा रांची महानगर के कार्यकर्ताओं को हो रहा है । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा रांची महानगर महामंत्री बलराम सिंह जितेंद्र वर्मा राजू सिंह विनय सिंह जितेंद्र सिंह पटेल श्रीनिवास संजय महतो बब्बन बैठा शिवम सोनी देवराज सिंह देवराज सिंह अमिताभ धीरज सचिन साहू साहित्य पवन धर्मेंद्र शुक्ला उज्जवल मिश्रा अमित साहू अजय कुमार शुभम सिंह बसंत पांडे अशोक गोपी आनंद वर्मा विकास रवि सहित सैकड़ो की संख्या में युवा साथी शामिल हुए।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ