RANCHI,JHARKHAND#रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,भारी मात्रा में गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार..!!
रांची, झारखंड।राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक उड़ीसा से गांजा लेकर रांची पहुंचा था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हिंदपीढ़ी के नाला रोड से मो० कैफ नामक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि नशे को लेकर रांची पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ