RANCHI,JHARKHAND#बाल्मिकी नगर में ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची रांची पुलिस, तस्कर को देख कर हो गई हैरान..!!

RANCHI,JHARKHAND#बाल्मिकी नगर में ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची रांची पुलिस, तस्कर को देख कर हो गई हैरान..!!

रांची, झारखंड।

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के बाल्मीकि नगर में रहने वाले 20 वर्षीय युवक को 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर आदित्य उर्फ बौना उर्फ सिटी राम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस उस वक्त आश्चर्यचकित रह गई, जब कद काठी से बिल्कुल बच्चा दिखाई दे रहा था, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि युवक की उम्र 20 वर्ष है और वह शादीशुदा हैं।

बताया जा रहा है कि तस्कर आदित्य उर्फ सिटी राम उर्फ बौना इलाके में घुम घुमकर ब्राउन शुगर का सप्लाई किया करता था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर रांची के कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी कर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।



Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ