JHARKHAND#*स्व से समष्टि की यात्रा है योग :- दीपक प्रकाश*

 JHARKHAND#*स्व से समष्टि की यात्रा है योग :- दीपक प्रकाश*


          योग मानव को समस्त प्राणी जगत से जोड़ता है। प्रकृति पर्यावरण से संतुलन बनाना  सिखाता है।  योग मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है।योग से विश्व बंधुत्व को बढ़ावा मिलता है। ये बातें 10 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरमू पटेल पार्क में आयोजित योगशाला में शामिल हुए योगियों को सम्बोधित करते हुए भाजपा झारखंड़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कही।

        श्री प्रकाश ने  पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया. उन्होंने कहा कि  भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पहल से प्रारंभ हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज न केवल दुनिया को आरोग्यता  प्रदान कर रहा है बल्कि विश्व बंधुत्व को भी बढ़ावा दे रहा है। आज जिस प्रकार से पूरी दुनियां में युद्ध के आशंकाएं फैली हुई है ऐसे वक्त में लोगों के लिए योग करना बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि योग शरीर ,मन और आत्मा के संतुलन से व्यक्ति को सद्गुणों से भरता है तथा काम,लोभ,घृणा से मुक्त करता है।

           इस दौरान संगठन महामंत्री  कर्मवीर सिंह, अनुसूचित जनजाति  आयोग की राष्ट्रीय सदस्य  आशा लकड़ा, के.के गुप्ता, अरुण झा, बसंत मित्तल, इंद्रजीत यादव भी उपस्थित रहे।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ