RANCHI,JHARKHAND#झारखंड आंदोलनकारियों की ताकत को खंडित न होने दे -- पुष्कर महतो। आंदोलनकारी के परिवार की सदस्य यशस्विनी सहाय के प्रति मतदान करने का निर्णय। बुढमू में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न।

 RANCHI,JHARKHAND#झारखंड आंदोलनकारियों की ताकत को खंडित न होने दे -- पुष्कर महतो।

आंदोलनकारी के परिवार की सदस्य  यशस्विनी सहाय के प्रति मतदान करने का निर्णय।

बुढमू में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न।

बुढमू, रांची, झारखंड।

 झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला की बैठक  झारखंड आंदोलनकारी शहीद बुधवा उराव स्मारक के समीप  अम्बा बगैचा में हुई।  बैठक की अध्यक्षता आबिद अंसारी व किशोर खंडित ने की। 

बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों के जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर अलग पहचान, रोजी रोजगार, नियोजन व सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रु. देने की मांग सरकार से की गई। लोकसभा चुनाव में आंदोलनकारी के परिवार की सदस्य यशस्विनी सहाय के प्रति मतदान करने का निर्णय लिया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक व प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की ताकत व एकता को खंडित न होने दे । आंदोलनकारियों को मिलजुल कर लोकसभा के चुनाव में गोलबंद हो कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी जाति ,पार्टी ,धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर मतदान करें और अपनी पहचान , शक्ति एवं एकता को स्थापित करें। झारखंड अलग राज्य के मूल्य और साझी संस्कृति विरासत को मिटने नहीं देना है। 

केंद्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी लोकसभा के चुनाव में अपनी पहचान को मिटने नही दे। झारखंड आंदोलनकारी से ही राज्य की समृद्धि और पहचान है। 

केंद्रीय संयोजिका सरोजिनी कच्छप ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने वालों की स्थिति काफी दयनीय है इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से जिंवर है जो झारखंड आंदोलनकारियों की अनदेखी करती रही है। इसलिए झारखंड आंदोलनकारी अपनी स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश राम, सिकंदर राम, तेजू राम, अखिलेश सिंह,  चूंदा उरांव ,सुखी उरांव,  चमरू  उरांव, रामदेव लोहार, संतोष कुमार रवि , रामपाल यादव ,विशु  उरांव, इतवारी देवी ,भागीरथ उरांव, विद्या देवी ,तेजू राम ,बुधराम उरांव, हाना मिंज, सुंदरी उरांइन, बुधमणि देवी, गोईंदा उरांव, चेची देवी जगदीश गंझू  बुटन गंझू महावीर गंझू, शिव बालक लोहरा, बेंजामिन तिर्की ,विजय कुजूर बुद्धमनी देवी सहित अन्य उपस्थित थे।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ