Chandankiyari : झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की निधन पर चन्दनकियारी में हुआ शोक सभा ।

Chandankiyari : झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की निधन पर चन्दनकियारी में हुआ शोक सभा ।

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।

 झारखंड के महान क्रान्तिकारी गरीब, मजदूर, किसानों की हक अधिकार के आवाज़ पुर्व मुख्यमंत्री योद्धा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की निधन की दु:खद खबर सुनकर चन्दनकियारी के किसान नेता सह पुर्व प्रत्याशी ने तिरंगा मोड़, आसनबनी में शोक सभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया। वहीं श्री रजवार ने दु:ख भरी शब्दों में कहा कि झारखण्ड अलग राज्य आन्दोलन के दौरान पहली बार आसनबनी के इसी माटी में 18 नवम्बर 1978 को बिनोद बिहारी महतो, कॉ.ए.के.राय, शिबू सोरेन, हारु रजवार, के.एस.चटर्जी, शशी भूषण बाउरी, शिवा महतो, आनन्द महतो, सीताराम रजवार महतो ने चन्दनकियारी क्षेत्र की शोषित, पिड़ित, वंचितों की हक अधिकार और आत्मिय सम्मान की सुरक्षा के लिए। वे पहली जन सभा को सम्बोधित किया थे। उनके निधन से हम सभी मर्माहत है।


उनकी आत्मा की शान्ति प्रदान के लिए दो मिनट मौन धारण किया। मौके पर झामुमो संस्थापक सदस्य दुर्गा चरण महतो, बब्लु गोस्वामी,विश्वनाथ कुम्भकार, मदन महाथा,निमाई बाउरी, राम प्रसाद मांझी, शिबू टुडू, गौतम बाउरी, दिलीप कुमार महतो, विभुति मुर्मू, अंकित कुम्भकार, डॉक्टर महतो, धिरेन बाउरी, मिथुन मुर्मू,सुदाम गोस्वामी, राम प्रसाद टुडू, मटुक धारी कुम्भकार,मकरु मांझी, प्रफुल्ल कुमभकार, बादल रजवार, गोवर्धन बाउरी, रतन लाल रजवार, सुरज मांझी आदि मौजूद रहे।





Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ