RANCHI,JHARKHAND#पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शामिल हुए सरहुल शोभा यात्रा में *पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है प्रकृति पर्व सरहुल: सुबोधकांत सहाय।

 RANCHI,JHARKHAND#पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शामिल हुए सरहुल शोभा यात्रा में 

*पर्यावरण संरक्षण और  सामाजिक समरसता का संदेश देता है प्रकृति पर्व सरहुल: सुबोधकांत सहाय।

रांची, झारखंड। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शुक्रवार को ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत चंद्रा पंचायत के रामपुर ग्राम स्थित सरना स्थल में सरहुल शोभायात्रा में शामिल हुए। 

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरहुल का पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। सरहुल सीधे तौर पर हमारी सभ्यता -संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ा है। 
पर्यावरण संरक्षण सभी जीव-जंतुओं के लिए जरूरी है।
श्री सहाय ने ग्राम वासियों को प्रकृति के महापर्व सरहुल की हार्दिक शुभकामनाएं दी।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ