LATEHAR,JHARKHAND#सदर अस्पताल के प्रांगण में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया,सिविल सर्जन रहे शामिल!

 LATEHAR,JHARKHAND#सदर अस्पताल के प्रांगण में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया,सिविल सर्जन रहे शामिल!

लातेहार, झारखंड।

सदर अस्पताल के प्रांगण में बुधवार को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह सीएमओ,दंत चिकित्सक डॉ अंशुमान सागर मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुंह एवं दांतों में होने वाली बीमारियों के बारे चर्चा की गई।सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश सिंह एवं दांत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमान सागर ने बताया कि आजकल मुंह में बहुत सारी आम बीमारियां उत्पन्न हो गई हैं।जैसे दांतों का सड़ना, पायरिया हो जाना,मसूड़े में सूजन हो जाना, मुंह में छाले पड़ जाना शामिल है। जो महीना महीना तक ठीक ना हो एवं पान गुटका खैनी सिगरेट पीने से मुंह में कई प्रकार की बीमारियां जैसे कैंसर के लक्षण का पाया जाना एवं इसके लक्षण एवं उपाय के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।उन्होंने बताया कि अगर सुबह और शाम दोनों टाइम अच्छे से ब्रश किया जाए तो मुंह में उत्पन्न होने वाली कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है।


खासतौर से बच्चों को मीठी चॉकलेट चिपचिपा पदार्थ फास्ट फूड जैसे अन्य पैकेट फूड के खाने से बचने के बारे में बताया गया। खाना खाने के बाद अच्छे से खुला करना, विटामिन कैल्शियम रेशेदार फल सब्जियों का अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना,तंबाकू पदार्थ जैसे खैनी, गुटका, शराब, सिगरेट का सेवन बिलकुल नहीं करने की सलाह दी गई। साथ में यह भी बताया गया कि दंत चिकित्सक से नियमित रूप से 6 महीने या 1 साल में अपने दातों के रेगुलर चेकअप कराते रहने से समस्या का समाधान जल्द एवं सरलता से हो जाता है।मौके पर नोडल पदाधिकारी, डाक्टर शोभना टोप्पो,डी आर सी एच ओ, डाक्टर अनिल कुमार,डाक्टर चंद्र मनी बखला,डीपीएम गौरव कुमार,डीडीएम अखलेश्वर सिंह, वेद प्रकाश ,परवेज अख्तर नागेन्द्र कुमार आस्था गुप्ता मौजूद थे।


Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ