SITAMARHI,BIHAR#जिस राज्य का मुख्यमंत्री 4 साल में 4 वार शपथ ग्रहण लेंगे। उस राज्य का यही दुर्दशा होता रहेगा : जलेश्वर कुमार यादव। गोली मारने वाले व्यक्ति कोई और नहीं आपसी मतभेद करने वाले व्यक्ति ही होंगे : एसपी मनोज कुमार तिवारी।

 SITAMARHI,BIHAR#जिस राज्य का मुख्यमंत्री 4 साल में 4 वार शपथ ग्रहण लेंगे। उस राज्य का यही दुर्दशा होता रहेगा : जलेश्वर कुमार यादव।

गोली मारने वाले व्यक्ति कोई और नहीं आपसी मतभेद करने वाले व्यक्ति ही होंगे : एसपी मनोज कुमार तिवारी।

                        मृतक का फाईल फोटो

सीतामढ़ी, बिहार।

सीतामढ़ी जिला के एन्टी करप्शन अभियान के नेतृत्व कर्त्ता सह सब तक न्यूज़ जेकेवाई की आवाज के संस्थापक जलेश्वर कुमार यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा है कि-

 जिस राज्य का मुख्यमंत्री 4 साल में चार बार शपथ ग्रहण लेंगे। उस राज्य का यही दुर्दशा होता रहेगा।

 श्री यादव ने साफ तौर पर कह दिया कि बिहार का कोई भी ऐसा कोना अछूता नहीं है। जिस कोने में प्रत्येक दिन गोली के निशाने पर आम आदमी ना हो। 

उसी कड़ी में अपराधियों ने मंगलवार के अहले सुबह गाढ़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ा मानिक चौक के समीप रउजिया मोड़ पर हुए गोली मारकर युवक की हत्या के बाद।

 मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, मृतक की पहचान रीगा ईमली बाजार वार्ड नम्बर 10 निवासी निरंजन कापड़ के पुत्र पवन दास उर्फ पवन कापड़ के रूप में किया गया है। मृतक अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गये है। मृतक की पत्नी रूपा देवी, बड़ी पुत्री रेशमा कुमारी( 10), बेटा आशुतोष कुमार (8), छोटी पुत्री कन्नू कुमारी (5) वर्ष सबों का रो-रो कर बुरा हाल है।  मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। काफी गरीब परिवार के होने के कारण वो अपने ससुराल मानिक चौक में रहा करते थे।

 वहीं से रुन्नीसैदपुर प्राइवेट फाईनेंस कम्पनी में ड्यूटी करने जाया करते थे। सोमवार के रोज वह अपने निवास स्थान रीगा ईमली बाजार आये थे। लेकिन मंगलवार के अहले सुबह वह अपने ससुराल मानिक चौक पहुॅंच गये एवं वहाॅं से तैयार होकर ड्यूटी के लिए रुन्नीसैदपुर निकले।  वह प्राइवेट फाईनेंस कम्पनी वेल स्टार में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही वह पंजाब नेशनल बैंक में बीमा एजेंट भी थे। रुन्नीसैदपुर निकलने के कड़ी में 8:00 बजे सुबह में ही गाढ़ा मानिक चौक के समीप रउजिया मोड़ पर मानिक चौक से पीछे से ही एक पल्सर पर दो व्यक्ति सवार होकर पवन कापड़ को रउजिया मोड़ पर ओवरटेक कर रोक दिया और पिछला व्यक्ति गाड़ी पर से उतरकर पवन के मस्तक में तीन गोली मारकर, पल्सर सवार दो अपराधी गाढ़ा की ओर भागने में सफल रहा। उक्त बातें समीप के खेत में काम कर रही एक महिला ने मीडिया से कहीं है। 

उसके बाद क्षेत्र में राह चलते हुए, बटोहियों में हड़कंप मच गया। राह चलते हुए बटोहियों ने स्थानीय थाना अध्यक्ष रॉकी कुमार यादव को घटना की जानकारी दिया। फिर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुॅंचकर मृतक पवन कापड़ के लाश को अपने कब्जे में कर लिया।

 मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। किस कारण से हत्या हुई।

 वहीं घटना के बाद रीगा द्वितीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धीरज मंडल के अलावा सामाजिक कार्यकर्त्ता सतीश कुमार, राहुल कुमार एवं गाॅंव से अन्य लोग सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुॅंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। लाश का पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है।

वहीं मीडिया (सब तक न्यूज जेकेवाई की आवाज) के सवाल पर सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पवन कापड़ के गाॅंव में आपसी दुश्मनी चल रहा था। जिसके कारण पवन कापड़ अपना गाॅंव छोड़कर अपने ससुराल मानिक चौक में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे थे।

 गोली मारने वाले व्यक्ति कोई और नहीं आपसी मतभेद करने वाले व्यक्ति ही होंगे। खबर प्रकाशित होने तक मीडिया को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने साफ कर दिया कि प्राथमिकी में परिजन जिनका नाम देंगे। उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित है और ठोस कानूनी कार्रवाई उक्त अपराधियों के विरुद्ध होंगी।

इधर स्थानीय थाना अध्यक्ष रॉकी कुमार यादव ने मीडिया को बताया कि -

परिजन के द्वारा अभी प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन ज्योही पड़ता है। जो भी व्यक्ति नामित होंगे। उसको पुलिस अभिलम्ब गिरफ्तार करेंगी। या फिर कानून अपने हिसाब से काम करके अवैध हथियार से गोली मारने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी अभिलम्ब कर लेंगी।

क्षेत्र के बुद्धिजीवियों से मीडिया की जब वार्त्तालाप हुई, तो क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने बताया कि यह एक घोर अपराध है। आखिरकार अपराधियों के हाथों में अवैध हथियार आता कहा से है? इस पर पुलिस को सोचने और समझने की जरूरत है। बुद्धिजीवियों ने यह भी पत्रकारों से कहा कि गाॅंव के जो लोग भी सज्जन हैं। अपने आस-पड़ोस में जो लोग भी अवैध हथियार का उपयोग कर रहे हैं। उसकी गुप्त सूचना स्थानीय पुलिस को दें।



Report By Rajiv Kushbaha (Sitamarhi, Bihar)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ