RANCHI,JHARKHAND#*प्रभात खबर के प्रधान सम्पादक को धमकी देने के मामले की जांच सीबीआई से हो:- दीपक प्रकाश* *वर्तमान राज्य सरकार राज्य में कानून का राज स्थापित करने में विफल रही है*

 RANCHI,JHARKHAND#*प्रभात खबर के प्रधान सम्पादक को धमकी देने के मामले की जांच सीबीआई से हो:- दीपक प्रकाश*

*वर्तमान राज्य सरकार राज्य में कानून का राज स्थापित करने में विफल रही है*

      झारखण्ड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिख कर विगत दिनों जेल के लैंड लाइन नंबर से प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को धमकी दिए जाने के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

       श्री प्रकाश ने अपने पत्र में चिंता जाहिर करते हुए लिखा है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां मीडिया को लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक माना जाता है ताकि लोकतंत्र सुचारू और पारदर्शी तरीके से काम करता रहे और राज्य सरकार तथा इसके एजेंसियों के द्वारा  लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

         उन्होंने राज्य सरकार के द्वारा झारखंड़ जैसे खूबसूरत एवम जीवंत राज्य में कानून व्यवस्था को ठीक ढंग से लागू न करा पाने में चिंता और  दुख व्यक्त किया है।

        श्री प्रकाश ने लिखा है कि उनको जानकारी मिली है कि सूचक द्वारा एफ.आई.आर दर्ज कराया गया है और इस मामले को सीआईडी को स्थानांतरित किया जा रहा है जिसका उन्होंने कड़ा  विरोध किया है।


           उन्होंने जेल के कैदियों,सत्ता के दलाल एवं राज्य कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि जेल में बंद कैदियों को कानून का कोई डर नही है,उनके द्वारा जेल परिसर में कई गैरकानूनी कार्य किया जाता है।जिसकी खबर आये दिन समाचार पत्रों के माध्यम से मिलता रहता है। उन्होंने लिखा है कि जेल के अंदर गैरकानूनी कार्यों को अंजाम बिना सरकार के संरक्षण और कानून के रखवाले के सहयोग के बिना संभव नहीं है। 

           उन्होंने मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने,मामले की सुचारू,निष्पक्ष और पारदर्शी जांच तथा दोषियों को कानून के अनुसार उचित दंड देने हेतु  मामले को सी.बी.आई. को हस्तांतरित किये जाने की मांग की है।        

          उन्होंने लिखा है कि यदि मामला सी.बी.आई. को हस्तांतरित नहीं किया गया तो यह संदेश स्पष्ट हो जाएगा कि सत्ता के दलालों और राज्य की वर्तमान सरकार दोषियों को बचाने में लगी है।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ