RANCHI,JHARKHAND#*दामोदर रोपवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, कोलकाता को ब्लैकलिस्ट करे सरकार:- दीपक प्रकाश*

 RANCHI,JHARKHAND#*दामोदर रोपवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, कोलकाता को ब्लैकलिस्ट करे सरकार:- दीपक प्रकाश*


          झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिख कर दामोदर रोपवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड,कोलकाता कंपनी जो देवघर के त्रिकुट में रोपवे चलाने का काम करती है उसे ब्लैकलिस्ट कर उस पर 9 करोड़ जुर्माने लगाने की मांग की है।

         श्री प्रकाश ने  अपने पत्र में बताया है कि 10 अप्रैल 2022 को कंपनी की लापरवाही के कारण घटित हुई हादसा एवम उस हादसे में हुई 3 व्यक्तियों की मृत्यु तथा कई लोगों की घायल होने के मामले की जांच के लिए गठित एक्सपर्ट कमिटी ने रोपवे संचालक को उक्त घटना के लिए दोषी ठहराया है। 

        श्री प्रकाश ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री को स्मरण कराते हुए लिखा है कि  झारखंड सरकार ने एक जनहित याचिका में भी उच्च न्यायालय को यह सूचित की थी  कि वह कंपनी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगी । राज्य सरकार के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने भी विधानसभा में कंपनी पर 9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही थी। लेकिन झारखंड सरकार की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

        उन्होंने  मुख्यमंत्री से आग्रहपूर्वक मांग की है कि        

दामोदर रोपवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड,कोलकाता कंपनी की  अन्य राज्यों में भी इतिहास खराब रहा है इसलिए झारखंड सरकार इसे ब्लैकलिस्ट करे और दामोदर रोपवे से 9 करोड़ रुपये जुर्माना वसूले ।

     श्री प्रकाश ने आगे लिखा है  त्रिकुट रोपवे हादसे के बाद से रोपवे बंद है। यहां आनेवाले पर्यटकों की संख्या में 80 फिसदी गिरावट देखने को मिल रही है। इसका असर इलाके के अर्थ व्यवस्था पर भी पड़ा है। साथ ही दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां रोजगार करने वाले कई लोगों का काम छीना गया तो कई परिवार कमाने के लिए बाहर निकल गए। 

    उन्होंने मुख्यमंत्री से अपने पत्र में आग्रह करते हुए लिखा है कि बड़ी संख्या में बाबा नगरी देवघर आने वाले पर्यटकों के हित में पूर्ण सुरक्षा उपायों के साथ रोपवे को पुनः प्रारंभ करने साथ ही कंपनी को ब्लैकलिष्ट कर जुर्माना वसूली हेतू नियमनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ