RANCHI,JHARKHAND#'सहाराश्री' सुब्रत रॉय के अन्त्येष्टि संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि देंगे सुबोधकांत सहाय.!

 RANCHI,JHARKHAND#'सहाराश्री' सुब्रत रॉय के अन्त्येष्टि संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि देंगे सुबोधकांत सहाय.!


पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय लखनऊ में सहाराश्री सुब्रत रॉय के अन्त्येष्टि संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु शामिल होंगे।

 श्री सहाय ने सुब्रत रॉय के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सुब्रत राय का निधन पूरे देश के लिए भावनात्मक क्षति है, वे एक सफल व्यवसायी के साथ-साथ विशाल व्यक्तित्व के मालिक थे। 

आपको बता दें कि सहारा समूह के मुखिया सुब्रत रॉय 75 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मैं लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां से उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया गया, उन्हें लखनऊ में श्रद्धांजलि दी जाएगी। सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था,वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया के फाउंडर थे। उन्हें पूरा देश 'सहारा श्री' के नाम से भी जानता है।


Report By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ