JHARKHAND#*राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने जल मंत्रालय को लिखी चिठ्ठी* *पलामू के मोहम्मदगंज बराज के दाएं नहर से शून्य आर.डी. पंप नहर निकालने का किया आग्रह* *उत्तर कोयल जलाशय योजना के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराया जाय।*

 JHARKHAND#*राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने जल मंत्रालय को लिखी चिठ्ठी*

*पलामू के  मोहम्मदगंज बराज के दाएं  नहर से शून्य आर.डी. पंप नहर  निकालने का किया आग्रह*

*उत्तर कोयल जलाशय योजना के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराया जाय।*

     राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पत्र लिख कर पलामू के  मोहम्मदगंज बराज से दायें नहर से शून्य आर.डी. पंप नहर निकालने का आग्रह किया है।

      श्री प्रकाश ने पलामू जिला अंतर्गत मोहम्मदगंज बराज के दायीं नहर के शून्य आर. डी. से पंप नहर निकालकर जिले के मोहम्मदगंज, हैदर नगर एवं जपला प्रखंड के असिंचित भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया है।

       श्री प्रकाश ने अपने पत्र में लिखा है कि मोहम्मदगंज नामक स्थान पर उत्तर कोयल नदी पर एक बराज वर्षों से निर्मित है जिसके दोनों तरफ नहरें निकाली गई है। दायीं नहर की वर्तमान लंबाई लगभग 80 किलोमीटर है जिसमें से प्रथम 30 किलोमीटर झारखंड राज्य में स्थित है। वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के पूर्ण कराए जाने का कार्य किया जा रहा है। 

       उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से  दाई नहर से केवल इसके बाएं तरफ के क्षेत्र में ही सिंचाई होने पर चिंता जाहिर की है और इस बात से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया है। 

       उन्होंने मंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए लिखा है कि बराज के दाएं भाग वाले नहर से सिर्फ दाएं भाग की भूमि सिंचित होती है और बायां भाग की भूमि पूर्णतः असिंचित रह जाती है। पूर्व में इस हिस्से को सिंचित करने हेतु एक पंप नहर योजना (लागत लगभग 100 करोड़ रुपए) को निविदा वर्ष 2005-06 में आमंत्रित की गई थी जो कतिपय कारणों से अनिर्णित रह गई। इस योजना अंतर्गत मोहम्मदगंज बराज के तालाब  से पानी लिफ्ट कर एक 20 किलोमीटर लंबी सीधी नहर का निर्माण कर मोहमदगंज, हैदरगंज एवं जपला के लगभग 20 गांवों के 6 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई का प्रस्ताव था। 

        उन्होंने आगे अपने पत्र के माध्यम से प्रस्तावित नहर से भी जो ग्राम/जमीन का पटवन नहीं हो पाता है उन ग्रामों में भी इस नहर में यथा आवश्यकता पंप लगाकर सिंचाई किये जाने की भी मांग की है, क्योंकि इस बराज  में आवश्यकता से अधिक जल संग्रह होता है।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ